Yuva Haryana : हरियाणा में इस बार किसानों को फसल बीमा की राशि देने में देरी क्यों हुई है और कब तक उन्हें बीमा जारी होगी ? इसको लेकर राज्य के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने जानकारी दी है।
एक प्रमुख समाचार पत्र में कृषि मंत्री के प्रकाशित हुए इंटरव्यू के अनुसार उनका कहना है कि तकनीकी परेशानियों के चलते किसानों की फसल बीमा की राशि अटकी है। उन्होंने माना कि कुछ मामले कोर्ट में जाने से देरी हुई है। हालांकि, किसानों से संबंधित ये मामले निपटा दिए गए है और जल्द ही बीमा राशि संबंधित किसानों को जारी कर दी जाएगी।
कृषि मंत्री ने ये भी कहा कि अनुभव के आधार पर बीमा कंपनियों को प्राथमिकता दी जाती है। जरूरत पड़ने पर कंपनियों को बदला भी जा सकता है।

वहीं कांग्रेस द्वारा खाद बैग का वजन घटाने के आरोप पर श्याम सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस कुछ भी बोल सकती है और किसानों को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। खाद के बैग का वजन समय-समय पर बदलता रहा है। कभी वजन एक क्विंटल हुआ करता था, फिर 60 किलो हुआ और अब 50 किलो है।
कृषि मंत्री ने सरकार द्वारा किसानों के लिए खाद बिक्री के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को फायदेमंद बताया और कहा कि इससे खेत के लिए ही खाद जाएगी और किसानों की लाइनें भी नहीं लगेगी।



