By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 91% की गिरावट, प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभी कई मोर्चे बाकी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 91% की गिरावट, प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभी कई मोर्चे बाकी

Yuva Haryana
Last updated: September 26, 2026 1:34 pm
Yuva Haryana
Published: September 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में पिछले चार साल में 91 प्रतिशत की कमी आई है। सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर की हवा को प्रभावित करने वाले प्रदूषण के अन्य स्रोतों पर अभी काम बाकी है। राज्य में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर औद्योगिक इकाइयों, सड़कों की सफाई और हॉटस्पॉट क्षेत्रों की निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
राज्य में 1,309 औद्योगिक इकाइयों की प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा की गई है। इनमें से 1,117 इकाइयों में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाए जाने हैं। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण के लिए चिन्हित 1,162 किलोमीटर सड़कों में से 487 किलोमीटर का पुनर्विकास अभी बाकी है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण प्रबंधन से संबंधित उच्च स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक के बाद राज्य की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में करीब 79.7 लाख टन धान की पराली पैदा होती है। इसके प्रबंधन में इन-सीटू, एक्स-सीटू और चारे के रूप में उपयोग किया जा रहा है।


पराली प्रबंधन में बढ़ा एक्स-सीटू उपयोग
एक्स-सीटू पराली उपयोग 2023 में 13.2 लाख टन से बढ़कर 2025 में 21.9 लाख टन हो गया। वर्ष 2026 में इसे 27.1 लाख टन तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
फसल अवशेष प्रबंधन के लिए 9,000 मशीनों के लक्ष्य के मुकाबले 7,950 मशीनें खरीदी जा चुकी हैं। हॉटस्पॉट गांवों में निगरानी के लिए करीब 50 ड्रोन तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा सेंसर लगाने और इएसआरओ के मोबाइल ऐप के जरिए खेतों में आग की घटनाओं का जमीनी सत्यापन भी किया जाएगा।

हरियाणा: शराब कारोबार में ₹21.30 करोड़ का बड़ा घोटाला, सॉफ्टवेयर में हेराफेरी कर लगाया चूना; 6 ठेके और L-13 गोदाम सील

थर्मल पावर प्लांट में बायोमास को-फायरिंग पर जोर
अगस्त 2026 तक ताप विद्युत संयंत्रों में बायोमास को-फायरिंग 5.89 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो निर्धारित 5 प्रतिशत के मानक से अधिक है। एनसीआर से बाहर प्रदेश के ईंट-भट्ठों में बायोमास को-फायरिंग 21.9 प्रतिशत है। इसे एक नवंबर से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।

सड़कों की सफाई और औद्योगिक इकाइयों पर निगरानी
सड़क की धूल को नियंत्रित करने के लिए चिन्हित 1,162 किलोमीटर में से 675 किलोमीटर का पुनर्विकास पूरा हो चुका है। 10 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों की सफाई के लिए 81 बड़ी और मध्यम रोड स्वीपिंग मशीनें तैनात हैं।
औद्योगिक समीक्षा में 192 इकाइयों को छूट या पर्याप्त प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था वाला पाया गया, जबकि 1,117 इकाइयों में उपकरण जरूरी बताए गए हैं। इनमें से 383 इकाइयों ने उपकरण खरीदने के आदेश दे दिए हैं।
इसके अलावा 500 वर्ग मीटर से बड़े 3,211 निर्माण एवं विध्वंस स्थलों को निगरानी पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है।

अंबाला में एआई कैमरों ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, डेटा मैच नहीं होने पर जारी हुआ अलर्ट, नौ संदिग्ध अभ्यर्थी हिरासत में

You Might Also Like

हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी फिर उजागर, मंत्रियों में आपसी खींचतान जारी
मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी
हरियाणा में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारी यहां जानें
सड़क हादसों पर सख्ती, अब लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं
हांसी के बाद किसकी बारी? हरियाणा में अब 24वां जिला बनाने की लाइन में लगे कई शहर
TAGGED:Air PollutionAnurag RastogiDelhi NCR PollutionHaryana NewsHaryana PollutionParali BurningPollution ControlStubble BurningStubble Managementदिल्ली-एनसीआरपराली जलानापराली प्रबंधनवायु प्रदूषणहरियाणा प्रदूषण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

गरीब कैदियों की मदद करेगी हरियाणा सरकार, जेल से बाहर निकलने की राह होगी आसान

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 21, 2025
हरियाणा कांग्रेस: जयप्रकाश और पूर्व CPS रामकिशन फौजी में बढ़ी रार
हरियाणा में कर्मचारियों का हल्ला बोल, कई मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान
इस तकलीफ के चलते अस्पताल में एडमिट हुए धर्मेंद्र, जानें उनकी हेल्थ अपडेट
हरियाणा DGP का पुलिस अधिकारियों को संदेश, सही ढंग से पब्लिक डीलिंग करने के दिए कड़े निर्देश
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?