By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, गड़बड़ी करने वाले मिल मालिकों से वसूली करने जुटी सरकार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, गड़बड़ी करने वाले मिल मालिकों से वसूली करने जुटी सरकार

Yuva Haryana
Last updated: December 29, 2025 11:19 am
Yuva Haryana
Published: December 29, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में धान खरीद के दौरान घोटाला करके सरकारी खजाने को चपत लगाने वाले मिल मालिकों पर अब राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, प्रदेश सरकार गड़बड़ी करने वाले मिल मालिकों से वसूली करने में जुट गई है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार इस संबंध में घोटाला करने वाले मिल मालिकों को सरकार की ओर से वसूली का नोटिस जारी कर दिया गया है। सरकार ने साफ तौर पर कहा गया है कि गड़बड़ी करने वाले मिल मालिकों को बख्शा नहीं जाएगा और नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी।

इतना ही नहीं, अगर कोई मिल मालिक रकम वापस करने में आनाकानी करेगा तो मिल को सील कर दिया जाएगा। प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने घोटाले में शामिल और जांच का सामना कर रहे चावल मिल मालिकों को रिकवरी नोटिस जारी कर दिए है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

प्रदेश में धान खरीद घोटाले में करोड़ों रुपए की गड़बड़ी सामने आई है। सरकारी आकलन के अनुसार प्रदेश की 11 राइस मिलों में करीब 25686 मीट्रिक टन धान कम मिला था। इसमें करनाल की चार राइस मिलों में करीब 4100 मीट्रिक टन धान कम मिला।

इनके अलावा यमुनानगर की छह और अंबाला की एक राइस मिल में धान कम मिलने की जानकारी सामने आई थी। इन सभी मामलों में पुलिस की जांच भी जारी है।

उधर, हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर का कहना है कि जिन्होंने धान खरीद के दौरान गड़बड़ियां की, उन मिल मालिकों से पूरी रकम वसूली जाएगी।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

उनका कहना है कि घोटाला में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रदेश सरकार बड़ी योजना तैयार कर रही है।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

पीएम मोदी की हरियाणा के विधायकों के साथ बैठक
हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में परिवार को झटका, हाईकोर्ट ने ठुकराई बड़ी मांग
हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत बढ़ेंगे इलाज पैकेज, सरकारी अस्पतालों में डायबिटिक रेटिनोपैथी का मुफ्त इलाज
हरियाणा में जेजेपी के संगठन में विस्तार, 32 पदाधिकारी घोषित किए
दिवाली पर दिल्ली का दमकल विभाग रहा अलर्ट, आग लगने की 400 से ज्यादा कॉल्स आई
TAGGED:government seeks recovery from erring mill ownersMajor action on paddy scam in Haryanaगड़बड़ी करने वाले मिल मालिकों से वसूली करने जुटी सरकारहरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

IPS पूरन कुमार के परिवार से मिले CM नायब सैनी, “सरकार परिजनों के साथ” का दिया भरोसा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 27, 2025
अनोखी पहल, अब हरियाणा की जेलों में कंप्यूटर चलाना सीखेंगे कैदी
वोट चोरी के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका
मौसम अपडेट : पहाड़ों में बर्फबारी और शीतलहर, मैदानी इलाकों में लुढ़का पारा
Cyber Crime रोकने में किस राज्य की पुलिस सबसे आगे ? एक रिपोर्ट में सामने आई यह बड़ी जानकारी, पढ़िए
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?