Yuva Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार के निवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पति आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं।
रविवार को मुख्यमंत्री ने वाई पूरन कुमार की अंतिम अरदास में अपने ओएसडी भारत भूषण भारती को गुरुद्वारा नाडा साहिब भेजा, जबकि स्वयं अपने राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी के साथ निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अमनीत पी कुमार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है।
वीडियो
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अमनीत पी कुमार से कहा कि दुख की घड़ी में वे स्वयं और प्रदेश सरकार परिजनों के साथ हैं।
वहीं पंचकूला के गुरुद्वारा नाडा साहिब में वाई पूरन कुमार की अंतिम अरदास थी, जिसमें राजनीतिक दलों के कई नेताओं, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और परिवार के सदस्यों ने भागीदारी कर वाई पूरन कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।



