By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: JJP का मंथन, स्थापना दिवस कार्यक्रम और संगठन मजबूती पर लिए कई अहम फैसले
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

JJP का मंथन, स्थापना दिवस कार्यक्रम और संगठन मजबूती पर लिए कई अहम फैसले

Yuva Haryana
Last updated: November 10, 2025 6:40 pm
Yuva Haryana
Published: November 10, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : जननायक जनता पार्टी इस बार सात दिसंबर को जुलाना हलके में कार्यक्रम करके अपना आठवां स्थापना दिवस मनाएगी और प्रत्येक जेजेपी कार्यकर्ता स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुट जाए। बड़ी घोषणा करते हुए यह आह्वान जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने किया।

वे सोमवार को करनाल में आयोजित जेजेपी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जेजेपी ने संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। अजय चौटाला ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर स्थापना दिवस कार्यक्रम का न्योता दें।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी अपने संगठन विस्तार के कार्य को और गति देगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी के पास मजबूत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की फौज है और स्थापना दिवस कार्यक्रम से पहले हलका कार्यकारिणियों के गठन पर पूरा जोर दिया जाएगा।

कांग्रेस से दूरी और सरकार से नजदीकी: 5 विधायकों की बदली सियासी चाल

दुष्यंत चौटाला ने वोट चोरी रोकने के लिए बूथ स्तर पर जेजेपी के मजबूत बूथ एजेंट बनाने की बात कही और कहा कि सभी मिलकर झूठे राजनेताओं को बेनकाब करने और जेजेपी को मजबूत करने का संकल्प लें। पूर्व डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश की नजर आज से जेजेपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम पर है और अगले तीस दिन मेहनत कर कार्यक्रम को कामयाब और ऐतिहासिक बनाए।

साथ ही दुष्यंत चौटाला ने आज मंडियों में किसान की दयनीय हालत, फसल खराबे के मुआवजा के लिए चिंतित किसान, धान फर्जीवाड़े और प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आगे कहा कि आज मजबूती के साथ वापस युवा वर्ग जेजेपी के साथ जुड़ रहा है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने करनाल पहुंचने पर सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को जमीन से जुड़ा नेता बताया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के टिप्स दिए।

वहीं जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद 21 दिसंबर से फिर से बचे जिलों में जेजेपी युवा योद्धा सम्मेलन करेगी और 13 मार्च को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर युवाओं का प्रदेश स्तरीय ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। उन्होंने हरियाणा में एसआईआर नहीं करवाने के फैसले को भाजपा की नियत में खोट बताया।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

You Might Also Like

खराब खेल व्यवस्था ने ली जान, हरियाणा में दो बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत, CCTV फुटेज आई सामने
हरियाणा में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए क्या है सरकार का प्लान? अब सिस्टम सुधारने के लिए ये सख्त कदम उठाने की तैयारी
हरियाणा में औद्योगिक विकास पर जोर, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ये कर रही सरकार
हरियाणा में शिक्षक तबादले पर हाईकोर्ट की रोक
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन से जुड़ी बड़ी खबर, सरकार ने पेंशन बढ़ोतरी का नोटीफिकेशन जारी किया
TAGGED:Ajay Singh ChautalaDigvijay Singh ChautalaDushyant ChautalaEx Deputy CMex Dy CMJJP's national state executive meeting held in Karnalकरनालजननायक जनता पार्टीजेजेपीजेजेपी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठकजेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटालादिग्विजय चौटालादुष्यंत चौटालापूर्व उपमुख्यमंत्रीपूर्व डिप्टी सीएम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में गलत नंबर प्लेट पर होगी कार्रवाई

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 16, 2026
जापान दौरे पर जाएंगे सीएम नायब सैनी, तीन दिन तक ये रहेंगे कार्यक्रम
हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, CM ऑफिस पहुंची फाइल और 38 मंडी सचिव चार्जशीट
हरियाणा में काली कमाई पर बड़ा एक्शन, ED के रडार पर आया कुख्यात गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह
शादी के बंधन में बंधने जा रहीं ‘हॉकी की रानी’, बनेंगी सीए की दुल्हनिया
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?