By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा: बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत के मामले में एक्शन, खेल अधिकारी सस्पेंड
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

हरियाणा: बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत के मामले में एक्शन, खेल अधिकारी सस्पेंड

Yuva Haryana
Last updated: November 26, 2025 6:21 pm
Yuva Haryana
Published: November 26, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के रोहतक जिले में बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की पोल गिरने से हुई मौत के बाद खेल विभाग हरकत में आया है। इस मामले में डीएसओ को सस्पेंड कर दिया गया है और राज्य के सभी खेल परिसरों से पुराने उपकरणों को हटाने के आदेश दिए गए हैं।

इसके साथ-साथ जहां पर यह घटना हुई, उस पूरी नर्सरी को भी निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हाल ही में अभ्यास के दौरान जर्जर खेल उपकरणों के उपयोग से प्रदेश के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की दर्दनाक मृत्यु पर खेल मंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और इसके लिए प्रदेश स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खेल राज्यमंत्री ने मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल राई (सोनीपत), उप निदेशक खेल मंडल अंबाला, हिसार, रोहतक व गुरुग्राम सहित प्रदेश के सभी जिला खेल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वे खेल परिसरों में स्थित भवनों और खेल उपकरणों का संपूर्ण निरीक्षण करें।

उन्होंने कहा कि जो भी उपकरण जर्जर स्थिति में हैं और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं, उन्हें तुरंत उपयोग से बाहर कर दिया जाए।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

मंत्री गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल परिसरों में किसी भी प्रकार के जर्जर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग तुरंत बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे उपकरणों और संरचनाओं की मरम्मत जिला खेल परिषद में उपलब्ध धनराशि से तुरंत की जाए। यदि इसी उद्देश्य के लिए खेल निदेशालय द्वारा पहले ही लोक निर्माण विभाग या स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस अथॉरिटी ऑफ हरियाणा को राशि जारी की जा चुकी है, तो संबंधित विभागों से तत्काल समन्वय कर मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूरा करवाया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी खेल परिसरों में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी जर्जर खेल उपकरण या भवन खिलाड़ियों के उपयोग में न हो, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका बनी रहे।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि इन निर्देशों की पालना में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

खेल राज्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समुचित निरीक्षण, त्वरित मरम्मत एवं सतर्कता से भविष्य में इस प्रकार की किसी भी दुर्घटना को रोका जा सकेगा।

 

You Might Also Like

हरियाणा सरकार का फैसला, अब पढ़ाने की बजाय और कोई काम नहीं करेंगे सरकारी टीचर
JJP के संगठन में विस्तार, किसान सेल की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली बॉर्डर से हटाए जाएंगे टोल प्लाजा? बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती
Hisar Airport पर नाइट लैंडिंग की तैयारियां तेज, अब ये वाला लाइसेंस मिलते ही रात को उतर सकेंगे जहाज
हरियाणा में HPS अधिकारी कब बनेंगे IPS ? इससे जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, पढ़िए
TAGGED:Haryana: Action taken in basketball player's death casesports official suspendedखेल अधिकारी सस्पेंडरोहतक जिले में बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठीहरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतमहरियाणा: बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत के मामले में एक्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरकृषियोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा सरकार

इस बार हरियाणा में कितनी जली पराली और कितने किसानों पर हुई FIR ? पढ़िए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 8, 2025
हरियाणा DGP का पुलिस अधिकारियों को संदेश, सही ढंग से पब्लिक डीलिंग करने के दिए कड़े निर्देश
हरियाणा में बेखौफ बदमाश, पूर्व विधायक से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी
संसद के विंटर सेशन में नया विवाद, देश में गरमाया राजनीतिक गलियारा
हरियाणा में चार हजार करोड़ के काम मंजूर, इन बड़ी परियोजनाओं को मिलेगी गति
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?