Yuva Haryana : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के दस जवान शहीद हो गए है, जबकि 11 घायल हो गए है। गुरुवार दोपहर एक ऑपरेशन के लिए जाते समय बुलेटप्रूफ कैस्पर गाड़ी फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।
ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुए इस हादसे में हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी मोहित समेत सेना के 10 जवान शहीद हो गए। वाहन में कुल 21 जवान सवार थे।
ये हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर 9 हजार फीट ऊंचे खन्नी टॉप पर हुआ। घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
झज्जर जिले के गांव गिजडौद के 29 वर्षीय मोहित पिछले साल नवंबर महीने में शादी की पहली सालगिरह पर गांव आए थे। इसके बाद यहां से वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। जिसके बाद उनके साथ यह हादसा हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि मोहित 12वीं पास थे और वे अपनी मेहनत और देश सेवा के जज्बे के साथ पांच पहले ही सेनी की 72 आर्म्ड फोर्स में भर्ती हुए थे। शुक्रवार को मोहित का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने की सूचना है।
आपको ये भी बता दें कि इस हादसे में मोहित के अलावा जोबन जीत, सुधेर नरवाल, मोनू, एचआर कंवर, सिमरन, पी लोरा, सुलिंदर, अजय लोफरा और स्वर्ण नाग पाल शहीद हुए है।



