By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, रजिस्ट्रियों के अटके काम हो जाएंगे शुरू
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, रजिस्ट्रियों के अटके काम हो जाएंगे शुरू

Yuva Haryana
Last updated: February 10, 2026 7:35 pm
Yuva Haryana
Published: February 10, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में पिछले पांच दिनों से चल रही तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त हो गई है। अब बुधवार से तहसीलों में तहसीलदार और नायब तहसीलदार सरकारी कामकाज पर वापस लौट जाएंगे।

दरअसल, मंगलवार को चंडीगढ़ में तहसीलदारों से जुड़ी एक एसोसिएशन की हरियाणा के राजस्व विभाग की वित्तायुक्त के साथ बैठक हुई है, जिसमें चार मांगों पर सहमति के साथ सरकार द्वारा 15 दिनों का समय मांगने पर एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। एसोसिएशन ने संयुक्त बयान जारी करके बताया कि जो भी मांग थी, उनपर सकारात्मक चर्चा हुई है।

आपको बता दें कि हरियाणा में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की हड़ताल के कारण पांच फरवरी से रजिस्ट्रियों का काम अटका हुआ था। प्रदेश में आधे से ज्यादा जिलों में तो रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह से ठप पड़ी थी।

हरियाणा की मंडियों में बाहरी धान पर सवाल

हालांकि, हड़ताल को देखते हुए सरकार ने डीआरओ के जरिए रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया था, लेकिन इसके बावजूद भी व्यवस्था पर खासा असर पड़ रहा था और तहसीलों में सन्नाटा पसरा हुआ था।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार प्रदेश के 23 जिलों में से 10 जिलों में ही केवल 184 रजिस्ट्रियां हो पाई। बाकी 13 जिलों में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई।

इन जिलों में इतनी ही हुई रजिस्ट्रियां
जींद – 53
कुरुक्षेत्र – 46
फतेहाबाद – 22
फरीदाबाद – 20
यमुनानगर – 17
नूंह – 12
महेंद्रगढ़ – 8
हिसार-हांसी – 3
झज्जर – 2
भिवानी – 1

पेड़ काटने के नियम
हर पेड़ की कटाई पर लगाने होंगे 3 पौधे, 5 साल तक देखभाल जरूरी

इनके अलावा करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, रोहतक, पलवल, पानीपत, पंचकूला, रेवाड़ी, सिरसा और दादरी सहित कई जिलों में रजिस्ट्रियां पूरी तरह से ठप रही।

जानकारी के मुताबिक 10 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रियों का काम अटका हुआ है। ऐसे में लोग बार-बार चक्कर काटने को मजबूर हो रहे थे। तहसीलदारों की हड़ताल के चलते रजिस्ट्री के अलावा 100 से ज्यादा ऑनलाइन सेवाएं भी प्रभावित हो रही थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा भाजपा की राज्य प्रभारी स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी करेंगी हरियाणा BJP की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा

You Might Also Like

चंडीगढ़ से जयपुर, महेंद्रगढ़, भिवानी और रेवाड़ी जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, इस दिन से रोडवेज बसों का नया टाइम टेबल शुरू
हरियाणा में उद्योगों के लिए नया कानून लागू, सरकार का राइट टू बिजनेस एक्ट से निवेश बढ़ाने पर जोर
हरियाणा में दूषित पानी से फैल रही बीमारियां, इस रिपोर्ट ने पंजाब और हिमाचल को भी डराया, पढ़ें
हरियाणा में बेमौसम बरसात की दस्तक, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
वोट चोरी के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका
TAGGED:endsstrikeTehsildarsतहसीलदाररजिस्ट्रीसमाप्तहड़तालहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

तीन साल पुराने धान घोटाले पर एक्शन, हरियाणा के इस जिले में ऐसे उजागर हुआ मामला, पढ़िए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 31, 2025
हरियाणा के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में NCC, NSS, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा क्रेडिट: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
हरियाणा में अंग्रेजी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती पर विवाद, सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप
हरियाणा में खेल व्यवस्था को लगा ‘जंग’, स्टेडियमों की बदहाली चिंताजनक
RTI की अनदेखी: 1,776 अधिकारियों ने नहीं भरी 6 करोड़ की जुर्माना राशि, 9,544 मामले आयोग में लंबित
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?