By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, कई जिलों में ED की छापेमारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, कई जिलों में ED की छापेमारी

Yuva Haryana
Last updated: December 31, 2025 2:12 pm
Yuva Haryana
Published: December 31, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी ठगी सामने आई है। करीब 250 करोड़ रुपए की इस ठगी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के कई जिलों में दबिश दी है।

थोड़े दिन पहले 24 दिसंबर को ईडी के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस द्वारा अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और चंडीगढ़ में 9 रिहायशी ठिकानों पर छापेमारी की गई।

इस दौरान ईडी ने कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद किए गए। वहीं आठ बैंक अकाउंट फ्रीज भी किए गए, जिनमें करीब 22.38 लाख की संदिग्ध रकम पाई गई।

इनके अलावा ईडी ने मौके से चार लाख कैश भी बरामद किए और जांच में करीब तीन करोड़ की अचल संपत्तियां भी सामने आई है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

आपको बता दें कि ईडी ने यह जांच हरियाणा पुलिस की एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। इस मामले में साल 2022 में अंबाला पुलिस की ओर विकास कालरा, तरुण तनेजा, कपिल कुमार और पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

ईडी की जांच के बाद पता चला है कि इन आरोपियों ने मिलीभगत कर अनेक लोगों को क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी में निवेश का लालच दिया और करीब 250 करोड़ रुपए की ठगी की।

ईडी के अनुसार इन आरोपियों ने क्रिप्टो वर्ल्ड ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार कर रखा था और उसी के माध्यम से लोगों को अपनी ठगी के जाल में फंसाया।

ईडी के मुताबिक आरोपियों ने निवेशकों से पैसा लेकर उसे बाइनेंस पर बनाए गए क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर कराया गया। बाद में ये पैसा आरोपियों के पर्सनल बैंक अकाउंट, उनके परिवार और करीबियों के खातों में घुमाया गया।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

आरोपियों ने अपने फर्जी प्लेटफॉर्म का घर-घर और बाजारों में जाकर प्रमोशन भी किया। आठ हजार रुपए की एक आईडी बनाई जाती थी। आठ हजार के निवेश पर रोजाना एप पर 2 डॉलर क्रेडिट होते थे।

एक माह में 3200 रूपए की वापसी का वादा लोगों से किया गया था। वहीं 40 हजार रुपए लगाने पर पांच माह में 96 हजार रुपए देने का वादा भी किया गया था। हालांकि, शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए पैसे भी दिए गए।

लेकिन, जैसे ही यह नेटवर्क बड़ा हुआ तो आरोपी करोड़ों रुपए ठग कर छूमंतर हो गए और कंपनी कार्यालय पर ताला लटका मिला। इसके बाद ठगी के शिकार हुए लोगों ने न्याय के लिए न केवल आरोपियों के घर के बाहर प्रदर्शन किया बल्कि पुलिस को भी इस मामले की शिकायत दी।

जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि ठगी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल आरोपियों ने परिवार के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने में किया। फिलहाल, ईडी की इस मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया, हरियाणा के इस तहसीलदार पर गिरी गाज, जानें पूरा मामला
युवाओं पर पकड़ बनाने की तैयारी में जुटी इनेलो, प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन का किया ऐलान
हरियाणा पुलिस ने क्यों हटाई 72 लोगों की सुरक्षा? 200 पुलिसकर्मी डीजीपी के निर्देश पर वापस बुलाए
हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, अभी भी SIT जांच से आरोपी अधिकारी दूर
कोहरे में हादसों को न्योता दे रही बिना सफेद पट्टी वाली सड़के, सरकारी सिस्टम का ढीला रवैया उजागर
TAGGED:Crores of rupees defrauded in the name of crypto trading in HaryanaED raids in several districtsअंबालाकई जिलों में ED की छापेमारीकरनाल और चंडीगढ़कुरुक्षेत्रहरियाणा में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में बाहरी राज्यों से कितने युवा लगे सरकारी नौकरी ? HPSC ने जारी किए ये आंकड़े

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 13, 2026
हरियाणा पुलिस ने साल 2025 में नशे पर कितनी कसी नकेल ? नए DGP ने दी पूरी जानकारी
हरियाणा में कांग्रेस ने BJP सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, शुरू किया ये आंदोलन और राज्यपाल से भी मिले
कॉलेज निर्माण में सामने आई गड़बड़, सीएम नायब सैनी ने लिया सख्त एक्शन
हरियाणा में प्रदूषण पर सख्ती, किसानों की गिरफ्तारियां और अधिकारियों पर गिर रही गाज
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?