By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: दिल्ली NCR में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, GRAP-4 लागू होने से कंस्ट्रक्शन समेत इन चीजों पर लगा बैन
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

दिल्ली NCR में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, GRAP-4 लागू होने से कंस्ट्रक्शन समेत इन चीजों पर लगा बैन

Yuva Haryana
Last updated: December 14, 2025 1:10 pm
Yuva Haryana
Published: December 14, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। एक्यूआई 400 के पार पहुंचने के बाद शनिवार को दिल्ली एनसीआर में पहले ग्रैप-3 लागू किया गया और इसके कुछ घंटों बाद ही ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया गया।

ग्रैप-4 लागू होने के बाद दिल्ली में ट्रक, लोडर समेत अन्य भारी वाहनों के प्रवेश करने की इजाजत नहीं होती है। हालांकि, आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध और ऑनलाइन कक्षाओं का प्रावधान भी शामिल है।

आपको बता दें कि ग्रैप पर बनी सब कमेटी ने प्रदूषण के खराब स्तर को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और आईआईटीएम द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमानों की समीक्षा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक आयोजित की।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इस दौरान ये सामने आया कि दिल्ली का एक्यूआई जो सुबह 10 बजे गंभीर श्रेणी में 401 था, वो एक्यूआई शाम 4 बजे 431, शाम 5 बजे 436, शाम 6 बजे 441 और शाम 7 बजे 448 तक पहुंच गया।

वहीं मौसम विभाग अनुसार धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है और इससे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ेगा क्योंकि कोहरे में प्रदूषक की सांद्रता बढ़ जाएगी। ऐसे में यह एनसीआर में पहले से ही लागू ग्रैप के चरण- एक, दो और तीन के तहत की गई कार्रवाइयों के अतिरिक्त है।

ग्रैप-4 के प्रतिबंध जानिए

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें
  • ग्रैप-4 के तहत में दिल्ली-एनसीआर में सबसे सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं
  • दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा
  • केवल सीएनजी, एलएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 डीजल ट्रकों को अनुमति होगी
  • दिल्ली में पंजीकृत डीजल भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध
  • केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही ट्रकों के प्रवेश पर छूट
  • सभी निर्माण और ध्वस्तीकरण गतिविधियों पर प्रतिबंध
  • राजमार्ग, सड़कें, फ्लाईओवर, बिजली पारेषण लाइनें, पाइपलाइनें और दूरसंचार कार्य जैसी रैखिक सार्वजनिक परियोजनाएं रोकी जाएगी
  • स्कूलों को प्राथमिक कक्षाओं के साथ-साथ उच्च कक्षाओं के छात्रों के लिए भी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करनी होगी
  • जहां तक छात्रों को संभव हो, वहां ऑनलाइन उपस्थित होने का विकल्प दिया जाएगा

इसके अलावा राज्य सरकारों से प्रदूषण की स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त आपातकालीन कदम उठाने पर विचार करने के लिए कहा गया है। जैसे कि कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद करना, गैर-जरूरी व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करना और यहां तक कि वाहनों के लिए सम-विषम नियम लागू करना।

आपको बता दें कि ग्रैप में कुल चार चरण आते हैं। पहला चरण तब लागू होता है, जब एक्यूआई 201 से 300 के बीच रहता है। इसके बाद दूसरा चरण एक्यूआई 301 से 400 के बीच रहने पर लागू होता है, जबकि तीसरा चरण एक्यूआई 401 से 450 रहने पर लागू किया जाता है। वहीं, चौथे चरण में एक्यूआई के 450 से अधिक होने पर इसे अमल में लाया जाता है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

“BJP सरकार में घोटाले ही घोटाले हो रहे” हरियाणा के इस नेता ने लगाए ये गंभीर आरोप, पढ़िए
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखिए पूरी लिस्ट
हरियाणा में अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी डिटेल, सरकार ने ये आदेश जारी किए
हरियाणा में धान घोटाले की जांच तेज, मिल मालिकों पर पूरा शिकंजा कसने की तैयारी
“वोट चोरी” के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का हल्ला बोल, हुड्डा गुट की दूरी बनी चर्चा का विषय
TAGGED:GRAP-4 लागू होने से कंस्ट्रक्शन समेत इन चीजों पर लगा बैनPollution in Delhi NCR reaches dangerous levelswith the implementation of GRAP-4 banning construction and other activities.दिल्ली NCR में खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
धर्मआज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

PM मोदी की जुबान पर क्यों आया धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का नाम ? महाभारत का जिक्र कर कही ये बात

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 30, 2025
हरियाणा में HPSC की कई भर्ती परीक्षाएं स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस
रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम को फिर मिली पैरोल, अब तक कितनी बार जेल से बाहर आया ? जानें
हरियाणा में ठंड और कोहरे से राहत नहीं, मौसम विभाग ने शीतलहर से बचने की दी सलाह
पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पिता ने इस वजह से की थी हत्या, पढ़िए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?