Yuva Haryana : हरियाणा में इन दिनों प्रदेशभर के आढ़ती परेशान है। इसके पीछे सरकार से खरीफ फसलों के आढ़त के रूपए नहीं मिलने को बताया जा रहा है। इसके चलते प्रदेश में रबी सीजन की खरीद शुरू होने से पहले आढ़तियों का बजट बिगड़ा हुआ है और आढ़तियों से पैसे लेकर फसलों की पैदावार करने वाले किसान भी आर्थिक दिक्कतों का सामना करने को मजबूर है।
एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार 15 नवंबर 2025 तक हरियाणा में धान की खरीद पूरी हो चुकी थी। लेकिन इतना समय गुजरने के बाद भी आढ़तियों को 9.12 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से करीब 54 करोड़ रुपए की आढ़त सरकार द्वारा अब तक नहीं दी गई है।
आढ़त नहीं मिलने के कारण आढ़ती किसानों को एडवांस राशि देने में परेशानियां झेल रहे है। ऐसे में अब आढ़ती एसोसिएशन जल्द एक बैठक करेगी और उसमें सरकार से बकाया राशि जारी करवाने के लिए रणनीति तैयार करेगी।
हरियाणा के लगभग 17 जिलों में आढ़तियों को सरकार से बकाया राशि नहीं मिली है और भुगतान बिना आढ़ती परेशान है। हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन का कहना है कि सरकार अगर ये बकाया धनराशि जारी कर देती है तो उनके काफी काम हो पाएंगे।



