By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा दिवस पर सौगात, आज से लाडो को हर माह 2100 रूपए मिलना शुरू
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा दिवस पर सौगात, आज से लाडो को हर माह 2100 रूपए मिलना शुरू

Yuva Haryana
Last updated: November 1, 2025 5:48 pm
Yuva Haryana
Published: November 1, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा दिवस के मौके पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में जारी की। इसके तहत अब से महिलाओं को हर माह 2100 रूपए मिलना शुरू हो जाएंगे।

शनिवार को मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर 5 लाख 22 हजार 162 पात्र महिलाओं के खातों में 2100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।

देखें वीडियो

सरकार की इस योजना के तहत पहले चरण में करीब पांच लाख महिलाएं शामिल हैं। 25 सितंबर को इस योजना का एप लॉन्च किया गया था। पहले चरण में तीन शर्त पूरी करने वाली महिलाओं को इस योजना में शामिल किया गया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

आपको बता दें कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी के तहत महिलाओं को 2100 प्रति माह मिलेंगे। यह राशि उन महिलाओं को दी जाएगी, जिनका आवेदन के बाद सत्यापन हो चुका है।

साथ ही हरियाणा दिवस पर प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रदेशभर में लाडो लक्ष्मी योजना के कैंप लगाए जा रहे है और पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है।

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा और इसमें बाकी पात्र महिलाओं को भी अगले महीने योजना का लाभ दिया जाएगा।

आपको यह भी बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव-2024 से पहले लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की थी। अब सरकार इस योजना को धरातल पर उतारने में जुटी हुई है। हालांकि, भाजपा ने चुनाव से पहले सभी महिलाओं को 2100 रुपये देने की बात कही थी, इस मुद्दे को विपक्ष भी निरंतर उठा रहा है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इन महिलाओं को मिलेंगे 2100 रूपए

  • परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम हो
  • आयु 23 साल या उससे अधिक हो
  • हरियाणा का मूल निवासी होना जरूरी
  • विवाहित महिला का पति 15 साल से हरियाणा का मूल निवासी हो
  • एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं

कई चरणों में लागू होगी यह योजना

  • सरकार शर्तों में बदलाव के साथ लाडो लक्ष्मी योजना को विभिन्न चरणों में लागू करेगी
  • दूसरे चरण में एक लाख 40 हजार रूपए वार्षिक आय वाले परिवारों को योजना में शामिल किया जाएगा
  • तीसरे चरण में एक लाख 80 हजार रूपए वार्षिक आय वाले परिवारों को जोड़ा जाएगा
  • चौथे चरण में तीन लाख रूपए वार्षिक आय तक के परिवारों को इस योजना में शामिल किया जाएगा

इन राज्यों में भी लाडो को मिलती है लक्ष्मी
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि हरियाणा से पहले इस तरह की योजना झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी लागू है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर
  • झारखंड में मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत लड़कियों और महिलाओं (18-50 साल उम्र) को प्रतिमाह 2500 रुपए दिए जाते है। करीब 55 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं।
  • मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना स्थायी निवासी महिलाओं के लिए है, जिनकी आयु 21 से 60 वर्ष और वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो। लाभार्थियों को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं।
  • महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते है।

You Might Also Like

हरियाणा का नया DGP कौन? दौड़ में इन अफसरों के नाम सबसे आगे
हरियाणा के DGP का एक और बयान चर्चा में, इस बड़े अपराध को बताया बकवास और गालियां देने की कही बात
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का फिर छलका दर्द, कही ये बड़ी बात और निशाने पर रही भाजपा
अस्पताल से वापस घर लौटे एक्टर धर्मेंद्र, अब तबियत कैसी ? जानिए ताजा अपडेट
हरियाणा की हवा खराब, दिल्ली से ज्यादा प्रदूषण फैला, रेड जोन में ये 5 शहर
TAGGED:A gift on Haryana Daygirls will start receiving Rs 2100 per month from today.आज से लाडो को हर माह 2100 रूपए मिलना शुरूदीन दयाल लाडो लक्ष्मीनायब सैनीमुख्यमंत्रीहरियाणाहरियाणा दिवस पर सौगात
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त, सदन में 23 घंटे हुई चर्चा में क्या-क्या खास रहा ? पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 23, 2025
अब रिहायशी कॉलोनियों में भी खुल सकेंगे नर्सिंग होम, हरियाणा सरकार ने और क्या नए-नए फैसले लिए ? पढ़ें
8 Mistakes That Will RUIN Your Weekend Trips Plan
हरियाणा में पुलिस का ऑपरेशन ट्रैकडाउन, अब तक 5 हजार से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार
हवाई यात्रियों को सौगात, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब दुबई और इन 12 शहरों के लिए उड़ान शुरू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?