By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 26 दिन बाद इस विभाग के कई इंस्पेक्टर हुए सस्पेंड
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 26 दिन बाद इस विभाग के कई इंस्पेक्टर हुए सस्पेंड

Yuva Haryana
Last updated: November 26, 2025 4:59 pm
Yuva Haryana
Published: November 26, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में धान खरीद के दौरान हुए घोटाले में लगातार कार्रवाई जारी है। करनाल में करोड़ों रुपए के धान घोटाले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग निदेशालय ने करनाल डीएफएससी विभाग के चार निरीक्षकों और एक सहायक निरीक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

आपको बता दें कि करनाल में अब तक धान घोटाले में शामिल 10 अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, इनसे 5.25 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पांच, हैफेड के तीन और मार्केटिंग बोर्ड के दो अधिकारी शामिल है। सभी पर जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में धान गबन की प्राथमिकी दर्ज हैं।

आपको यह भी बता दें कि 29 अक्टूबर को फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान मिलों में पांच करोड़ रुपए से अधिक कीमत का धान कम मिला था। इस मामले में तरावड़ी और सदर थाने में दो मामले दर्ज भी किए गए थे।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

प्रशासन की जांच में सामने आया है कि राइस मिल को मिलिंग के लिए दी गई धान में 33759 बैग यानी कि करीब 12659 क्विंटल धान कम पाया गया। यह धान करीब तीन करोड़ 54 लाख रुपए की कीमत का बताया जा रहा है।

यह बात भी सामने आ रही है कि इस बड़ी अनियमितता के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के एक नियंत्रक की शिकायत पर राइस मिल संचालक और चार मंडियों के इंस्पेक्टरों के खिलाफ थाना सदर करनाल में एफआईआर दर्ज हुई है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

उधर, यमुनानगर जिले में भी करीब 70 करोड़ रुपए के धान घोटाले की जांच चल रही है। यहां गेट पास का मिलान शुरू हो गया है। हैफेड ने राइस मिलों में पड़े धान पर स्वामित्व जताते हुए इसे सुरक्षित सुपुर्द रखने के लिए कोर्ट में जब्त धान की सुपरदारी की मांग उठाई है।

You Might Also Like

हरियाणा में डीड पंजीकरण में बदलाव, नई प्रक्रिया जानने के लिए यहां पढ़िए पूरी खबर
हरियाणा में विधानसभा का बजट सत्र कब ? जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान
सड़क हादसे में महिला की मौत पर 1.18 करोड़ का मुआवजा, हाईकोर्ट ने क्यों बढ़ाई मुआवजा राशि ? जानें
हरियाणा के सभी जिलों में बनेंगे आधुनिक अस्पताल, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं
हरियाणा में शिमला से ज्यादा ठंड, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानिए
TAGGED:26 दिन बाद विभाग के कई इंस्पेक्टर सस्पेंडAfter 26 daysKarnalMajor action on paddy scam in Haryanaseveral inspectors of the department were suspendedYamunanagarहरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

नशा तस्करों पर हरियाणा पुलिस का प्रहार, 575 ठिकानों पर छापेमारी कर 108 आरोपियों को पकड़ा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 4, 2025
एक्टिव मोड में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, गुटबाजी से निपटने के लिए उठा रहे यह कदम
अकील अख्तर की मौत के मामले में नया मोड़, पिता पूर्व DGP सहित परिवार के कई सदस्यों पर लगे गंभीर आरोप
हरियाणा की ओर बढ़ रहा ज्वालामुखी की राख का गुबार, मौसम विभाग ने जारी की ये एडवाइजरी
हरियाणा में करोड़ों रुपए के धान घोटाले का खुलासा, राइस मिलों पर छापेमारी जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?