By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के DGP को लीगल नोटिस, थार मालिक ने सार्वजनिक माफी मांगने की क्यों मांग की ? जानें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के DGP को लीगल नोटिस, थार मालिक ने सार्वजनिक माफी मांगने की क्यों मांग की ? जानें

Yuva Haryana
Last updated: November 27, 2025 11:23 am
Yuva Haryana
Published: November 27, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह द्वारा दिए गए बयान “थार और बुलेट वाले गुंडे बदमाश हैं” पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अब एक और नया विवाद सामने आया है।

दरअसल, गुरुग्राम के एक थार मालिक ने डीजीपी के इस बयान को व्यक्तिगत तौर पर अपमानजनक मानते हुए कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना है। थार मालिक ने अपने वकील के माध्यम से डीजीपी को लीगल नोटिस भेजा है और कई प्रमुख मांगें रखी है।

इस नोटिस के माध्यम से थार और बुलेट वालों पर दिए गए बयान पर 15 दिनों में सार्वजनिक रूप से डीजीपी को माफी मांगने के लिए कहा गया है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

शिकायतकर्ता सर्वो मित्र ने लीगल नोटिस में डीजीपी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ-साथ थार मालिकों पर दिए गए बयान को वापस लेने की मांग की है।

नोटिस में यह भी लिखा गया है कि डीजीपी के बयान के बाद लोगों ने थार मालिक का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है, जिससे उसे मानसिक तनाव और सामाजिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही थार मालिक का आरोप है कि बयान के बाद लोग उसे देखकर ताने मारते है इसलिए यह बयान उन जैसे हजारों थार मालिकों की छवि खराब करता है। थार मालिक का कहना है कि जनवरी 2023 में उन्होंने करीब 30 लाख रुपये से अधिक राशि खर्च करके थार गाड़ी खरीदी थी। यह गाड़ी उनके परिवार की भी पसंद है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

सर्वो मित्रा ने भेजे गए नोटिस में यह भी कहा कि उनका एक बेटा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है जबकि दूसरा बेटा नौकरी करता है। उनका कहना है कि डीजीपी का बयान आने के बाद लोग उन्हें चिढ़ाने लगे हैं। डीजीपी का बयान थार गाड़ी खरीदने वाले लोगों को मानसिक रूप से कमजोर, घमंडी और गलत व्यवहार करने वाला बताता है, जिससे उनकी छवि खराब हो रही है।

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि अगर 15 दिन में डीजीपी की ओर से माफी या बयान वापसी नहीं होता है तो वह आगे अदालत में जाने पर भी विचार करेगा।

आपको बता दें कि यह मामला आठ नवंबर को डीजीपी द्वारा दिए गए उस बयान से जुड़ा हुआ है, जिसमें गुरुग्राम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीजीपी ने कहा था कि थार और बुलेट चलाने वाले अधिकतर लोग अपराधी मानसिकता के होते हैं।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

इसके बाद से ही यह बयान सोशल मीडिया पर विवाद में आ गया था। यहां तक कि हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर प्रतिक्रिया दी थी।

You Might Also Like

मौसम का बदला मिजाज, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम ? पढ़िए
बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली NCR में लगा GRAP 3, हरियाणा में 81 नोडल अफसरों को भेजा गया नोटिस
रोहतक में ASI संदीप के घर पहुंचे सीएम नायब सैनी, परिवार को दिया न्याय का भरोसा
हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें
हरियाणा में सरकारी भर्तियां कब ? CET पास युवाओं के लिए आई अच्छी खबर
TAGGED:GurgaonGurugramLegal notice to Haryana DGP; why did the Thar owner demand a public apology?op singhओपी सिंहगुड़गांवगुरूग्रामथार मालिक ने सार्वजनिक माफी मांगने की क्यों मांग की ? जानेंहरियाणा के DGP को लीगल नोटिस
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

BJP का ‘मिशन पंजाब’, हरियाणा के CM नायब सैनी ने किया ये बड़ा दावा, पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 2, 2026
हरियाणा में बिजनेस करने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने किए कई बड़े सुधार
हरियाणा में हड़ताल के बाद रजिस्ट्री के काम ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में इतनी रजिस्ट्रियां हुई
क्या हरियाणा में एक नौकरी मिलने के बाद CET स्कोर अमान्य हो जाएगा ? इस पर HSSC चेयरमैन ने दिया ये जवाब
हरियाणा में बदमाशों को खाकी का खौफ नहीं ! सब इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर कर दी हत्या
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?