By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में सरकारी भर्तियां कब ? CET पास युवाओं के लिए आई अच्छी खबर
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में सरकारी भर्तियां कब ? CET पास युवाओं के लिए आई अच्छी खबर

Yuva Haryana
Last updated: December 8, 2025 12:36 pm
Yuva Haryana
Published: December 8, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में सरकारी नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब हरियाणा सरकार सरकारी भर्तियां करने पर जोर देगी।

इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी जानकारी दी हैं। सीएम का कहना है कि हरियाणा में जल्द ही विभिन्न विभागों में भर्तियां की जाएंगी और इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई भर्तियों के लिए सरकार द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

आपको बता दें कि इसी साल 26 और 27 जुलाई को करीब साढ़े 12 लाख युवाओं ने तृतीय श्रेणी की नौकरियों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा दी थी, जिसमें से करीब 50 प्रतिशत युवा पास हुए और करीब 50 प्रतिशत ही युवा सीईटी पास करने से वंचित रह गए।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

ऐसे में तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियां के लिए सीईटी पास करीब सवा छह लाख युवा के लिए परीक्षा देने का रास्ता खुल गया है, जबकि इतने ही युवा फिलहाल सरकारी नौकरी प्राप्त करने की दौड़ से बाहर भी हो गए। पास हुए युवा की नौकरियां प्राप्त करने की पात्रता अगले तीन साल तक वैध रहेगी।

कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी पास युवाओं की सरकारी नौकरियों में भर्ती की प्रक्रिया करने का खाका तैयार कर रखा। मेरिट के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए बुलाया जाएगा। एक पद के लिए दस गुना अभ्यर्थियों को संबंधित नौकरी पर दावेदारी के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

खास बात ये भी है कि एक जानकारी के अनुसार राज्य में तृतीय श्रेणी की करीब 30 हजार भर्तियां जल्द आरंभ हो सकती है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

वहीं कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पिछले दिनों करीब 12 हजार भर्तियां वापस ली थी। सीईटी की वजह से ही इन्हें वापस किया गया था, क्योंकि वास्तविक पात्र युवा इनमें भागीदारी नहीं कर पा रहे थे।

अब राज्य सरकार की ओर से इन भर्तियों की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का अनुरोध हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से किया जाएगा। सबसे पहले हरियाणा पुलिस में करीब साढ़े छह हजार पदों पर भर्तियां होने की संभावना है। राज्य में करीब 63 ग्रुप हैं, जिनमें भर्तियां होनी हैं।

अगले कुछ माह में कर्मचारी चयन आयोग के पास करीब 30 हजार भर्तियों का अनुरोध राज्य सरकार की तरफ से आ सकता है। हरियाणा में करीब ढाई लाख पदों पर सरकारी भर्तियां होने का अनुमान है, जिसकी प्रक्रिया निरंतर जारी है। यानी इतने पद खाली हैं।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

ये भी जानना जरूरी

  • सीईटी पास करना भर्ती प्रक्रिया का महज शुरुआती चरण है
  • सीईटी रिजल्ट के बाद अब अगले चरण की तैयारियां शुरू
  • अब आयोग सीईटी स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग करेगा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा
  • स्कोर रैंकिंग के आधार पर ही नौकरियों की प्रतिस्पर्धा में शामिल होंगे युवा
  • सीईटी पास वाले अगर नौकरी से वंचित रह जाते है तो उन्हें नौकरी मिलने तक अगले दो साल नौ हजार रुपये भत्ता मिलेगा

You Might Also Like

धुंध और कोहरे में ड्राइविंग कैसे करें ? सड़क हादसों से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने जारी की ये हिदायतें
हरियाणा में बदला स्कूलों का समय, अब सर्दी में इतने बजे खुलेंगे स्कूल
हरियाणा में HTET अभ्यर्थियों से आवेदन के नाम पर 72 लाख रुपए ज्यादा वसूले, मामला उजागर होने के बाद नींद से जागा बोर्ड
किसानों को बड़ी राहत, हरियाणा में फसल खराबे का मुआवजा जारी
हरियाणा के गांवों और शहरों में फायर सेफ्टी पर फोकस, इन जिलों में इतने नए फायर स्टेशन खोलने को मिली मंजूरी
TAGGED:Common Eligibility Test (CET)When will government recruitment begin in Haryana? Good news for CET-passed youthसामान्य पात्रता परीक्षासीईटीहरियाणा में सरकारी भर्तियां कब ? CET पास युवाओं के लिए आई अच्छी खबर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का फिर छलका दर्द, कही ये बड़ी बात और निशाने पर रही भाजपा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 16, 2026
हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन से जुड़ी बड़ी खबर, सरकार ने पेंशन बढ़ोतरी का नोटीफिकेशन जारी किया
दक्षिण हरियाणा का सियासी पारा गर्म, BJP नेताओं की राजनीतिक रार जारी
खराब खेल व्यवस्था ने ली जान, हरियाणा में दो बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत, CCTV फुटेज आई सामने
हरियाणा में कुत्ते के काटने पर सरकार देगी मुआवजा, 5 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद, जानें नियम और शर्तें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?