Yuva Haryana : हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी जारी है और राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में लग गए है।
कांग्रेस द्वारा चुनावी समितियों के गठन के बाद अब भाजपा ने भी चुनाव प्रभारी की नियुक्ति कर दी है।
अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने पर काम करेगी और पार्टी हाईकमान से विचार-विमर्श करेगी।
कांग्रेस और भाजपा का प्रयास है कि मजबूत उम्मीदवारों की तलाश की जाए ताकि चुनाव में जीत हासिल की जा सके।
एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का कहना है कि कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कमेटियों का गठन कर दिया है। जिला और राज्य स्तर पर इन समितियों का गठन किया गया है।
राव नरेंद्र ने बताया है कि 26 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस एक बैठक करेगी, जिसमें इन चुनावों को लेकर पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद के साथ मंथन होगा। उम्मीदवारों के नाम भी मांगे जा रहे है और मजबूत उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में उतारे जाएंगे।
उधर, भाजपा द्वारा भी चुनाव समिति की बैठक की जाएगी, जो कि चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद होगी। फिलहाल, बीजेपी द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों का जिम्मा मंत्रियों और पदाधिकारियों को सौंपा गया है। आगामी बैठक में बीजेपी ये तय करेगी कि नगर पालिका चुनावों में पार्षद पद पर सिंबल पर चुनाव लड़ा जाए या नहीं। इसके अलावा 27 जनवरी को पंचकुला में बीजेपी की होने वाली एक अन्य बैठक में भी निकाय चुनावों पर चर्चा की जा सकती है।
जानकारी ये भी है कि पहले वोटरों की सूची जारी होनी है और फिर चुनाव आयोग के द्वारा मतदान की तारीख तय की जाएगी।
18 मार्च तक स्कूलों में परीक्षाएं को देखते हुए इसके बाद ही चुनाव करवाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अंतिम फैसला राज्य चुनाव को लेना है। चुनाव आयोग जल्द ही इसको लेकर बैठक करेगा।



