By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में कभी भी बज सकता है निकाय चुनाव का बिगुल, चुनाव आयोग को हरियाणा सरकार की हरी झंडी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में कभी भी बज सकता है निकाय चुनाव का बिगुल, चुनाव आयोग को हरियाणा सरकार की हरी झंडी

Yuva Haryana
Last updated: January 21, 2026 12:46 pm
Yuva Haryana
Published: January 21, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा जल्द ही चुनावी माहौल में नजर आने वाले है। दरअसल, प्रदेश के तीन नगर निगमों, एक नगर परिषद और सात शहरी निकायों में चुनावी बिगुल बजने वाला है। कभी भी चुनाव तारीखों का ऐलान आयोग द्वारा किया जा सकता है।

निकाय चुनाव को लेकर हरियाणा सरकार ने चुनाव आयोग को चुनाव कराने की अनुमति दे दी है। चुनाव आयोग ने 9 जनवरी को पत्र लिखकर सरकार से मंजूरी मांगी थी।

अब आयोग को मंजूरी को देते हुए निकाय विभाग ने बताया कि सरकार को तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगर पालिकाओं के चुनाव सहित कई जगहों पर उपचुनाव करवाने में कोई आपत्ति नहीं है।

200 स्कूलों में बच्चों की मानसिक सेहत की होगी निगरानी

ऐसे में सोनीपत, अंबाला, पंचकूला नगर निगमों और रेवाड़ी नगर परिषद व धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिकाओं में कभी भी चुनाव तारीखों की घोषणा आयोग द्वारा की जा सकती है।

मार्च के आखिरी सप्ताह या फिर अप्रैल के शुरुआत में चुनाव होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। फरवरी और मार्च में बोर्ड परीक्षाओं के चलते चुनाव को मार्च के अंत और अप्रैल के शुरूआत में करवाया जा सकता है।

आपको बता दें कि पंचकूला, अंबाला, सोनीपत निगमों का कार्यकाल पूरा होने के बाद यहां प्रशासकों की नियुक्तियां की जा चुकी है। तीनों नगर निगमों में से मेयर का एक पद बीसी-बी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होगा। बाकी दो निगमों में मेयर का पद सामान्य श्रेणी के लिए ओपन रहेगा।

5-6 नवंबर को हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम

निगमों में मेयर और परिषद-पालिकाओं में चेयरमैन पद के आरक्षण को लेकर वीरवार 22 जनवरी को पंचकूला में ड्रा होगा।
इनके अलावा छह वार्डों में उपचुनाव भी होंगे। इनमें टोहाना का वार्ड-17, झज्जर का वार्ड-13, राजौंद का वार्ड-11, तरावड़ी का वार्ड-8, कनीना का वार्ड-14 और साढौरा नगर पालिका का वार्ड-9 शामिल है।

उधर, राजनीतिक पार्टियां भी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। फिलहाल पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में भाजपा का कब्जा है तो बीजेपी अपने किले मजबूत करने में लगी हुई है तो वहीं कांग्रेस सेंधमारी की तैयारी कर रही है। इसके अलावा अन्य पार्टियां भी चुनावी तैयारी कर रही है।

निजी बिजली कंपनियों पर केंद्र और हरियाणा में मतभेद

You Might Also Like

ब्रैस्ट कैंसर का बदला पैटर्न, 25 की उम्र में बढ़ी बीमारी
हरियाणा में नहरी पानी की कमी से किसान परेशान
हरियाणा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं ! अब एलको सेंसर से ऐसे ‘स्वागत’ करेगी पुलिस
तीन साल पुराने धान घोटाले पर एक्शन, हरियाणा के इस जिले में ऐसे उजागर हुआ मामला, पढ़िए
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना से ‘लाडो’ को सताई ये चिंता, इस वजह से 2100 रुपए लेने से डर रहीं
TAGGED:अंबालाचुनावचुनाव आयोगचेयरमैनधारूहेड़ानगर निगमनगर परिषदनगरपालिकानिकाय चुनावपंचकूलामेयररेवाड़ीसांपलासोनीपतहरियाणाहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
स्वास्थ्य एवं जीवनशैली

रोहतक: जहर खाने से रुकने लगी थीं धड़कनें, VA-ECMO और eCPR तकनीक से डॉक्टरों ने दिया नवजीवन

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 8, 2026
हरियाणा चुनाव: 7 अक्टूबर को बीजेपी का बड़ा दांव, शाह, स्मृति और भोला संभालेंगे कमान
चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी ने बिना मंजूरी एजेंसी को दिया 182 करोड़ का एडवांस भुगतान, ऑडिट में खुलासा
जाट आंदोलन से जुड़े केसों पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हरियाणा सरकार से मांगा गया जवाब
हरियाणा में अक्टूबर में साढ़े 3 गुना ज्यादा बारिश, गेहूं-सरसों की बिजाई पर असर
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?