By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना से ‘लाडो’ को सताई ये चिंता, इस वजह से 2100 रुपए लेने से डर रहीं
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़योजनाहरियाणा सरकार

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना से ‘लाडो’ को सताई ये चिंता, इस वजह से 2100 रुपए लेने से डर रहीं

Yuva Haryana
Last updated: October 28, 2025 4:33 pm
Yuva Haryana
Published: October 28, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपए देने का वादा किया था। वादे के मुताबिक भाजपा सरकार इस योजना को धरातल पर उतारने में लगी हुई है और जल्द ही महिलाओं के खाते में 2100 रुपए डाले जाएंगे।

इस बीच खबर यह आ रही है कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान इस योजना से जुड़ने के लिए महिलाएं पीछे हट रही है। विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार महिलाओं को गुलाबी और पीले राशन कार्ड कटने का डर सता रहा है।

हालांकि, इस पर सरकार ने चिंता जताते हुए अधिकारियों को 1.40 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को भी योजना के आवेदन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए है।

वहीं दूसरे राज्यों में हरियाणा से जुड़ी महिलाओं को भी आधार कार्ड की समस्या आ रही है। ऐसे में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

आपको बता दें कि गुलाबी और पीला राशन कार्ड कट जाने के डर से महिलाएं 2100 रुपये मासिक भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदन करने में हिचक रही हैं।

दरअसल, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये वार्षिक तक आय वाले परिवारों की महिलाओं को 2100 रुपये मासिक भत्ता देने की घोषणा की है। हरियाणा दिवस पर एक नवंबर को इन महिलाओं को मासिक भत्ते की पहली किस्त दी जानी है।

प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक एक लाख रुपये वार्षिक तक आय वाली 23 से 60 साल की उम्र की महिलाओं की संख्या 19 लाख 62 हजार है, लेकिन 25 अक्टूबर तक सिर्फ 6 लाख 20 हजार महिलाओं ने भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है।

इस बीच समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग और क्रिड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सूचना दी कि महिलाओं में गुलाबी व पीले राशन कार्ड कट जाने का डर है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

राशन कार्डों की श्रेणियां

  • 25 से 50 हजार रुपये वार्षिक आय वाले परिवार – गुलाबी कार्ड
  • 50 से 1.80 लाख रुपये वार्षिक तक आय वाले परिवार – पीले (बीपीएल) कार्ड
  • 1.80 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार – हरे (एपीएल) कार्ड

ऐसे में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रिपोर्ट दी है कि महिलाओं में इस बात का डर है कि उनके खातों में 2100-2100 रुपये मासिक आते ही परिवारों की वार्षिक आय 25-25 हजार रुपये बढ़ जाएगी, जिससे वह अंत्योदय परिवारों की सूची से बाहर हो सकते हैं।

महिलाओं द्वारा आवेदन में रुचि नहीं दिखाने का एक बड़ा कारण यह भी है कि दूसरे राज्यों से हरियाणा में ब्याह कर आई महिलाओं से अपने माता-पिता का आधार कार्ड मांगा जा रहा है।

माता-पिता की मृत्यु होने की स्थिति में उनसे मृत्यु प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है। महिलाओं के सामने समस्या यह है कि जब उनका विवाह हुआ था, तब आधार कार्ड नहीं होते थे और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के प्रति भी जागरूकता का अभाव था।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

फिलहाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए है। साथ ही पंचायत सचिवों और क्रिड में कार्यरत सीपीएलओ को लिस्ट देकर गांवों में भेजा जा रहा है, ताकि वे पात्र महिलाओं को चिन्हित कर उनके मौके पर ही लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन करा सकें।

You Might Also Like

हरियाणा में बर्फीली हवाओं से बढ़ेगी कंपकंपी, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानें
हरियाणा में जनगणना की तैयारी तेज, इस बार कैसे होगी जनगणना ? जानें
पूर्व IPS आरएस यादव का लिखित माफीनामा, अभय चौटाला पर 39 जूते मारने के लगाए थे आरोप
हरियाणा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, BJP नेता के बेटे की 1 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क, जानें पूरा मामला
हरियाणा में किसानों को कब मिलेगा मुआवजा ? अब एक्शन में आए CM ने कई पटवारियों को किया सस्पेंड
TAGGED:100.hesitant to accept Rs 2Lado Laxmi Yojana in Haryana has left 'Laado' worried
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हिसार एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल जारी, इस रूट की हवाई सेवा बंद और इनमें ये हुआ बदलाव

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 14, 2025
हरियाणा में IPS वाई पूरन सुसाइड का मामला गरमाया, सियासी उबाल से लेकर अब तक की सारी अपडेट यहां पढ़िए
दिवाली पर ऑटोमोबाइल सेक्टर की बल्ले-बल्ले, इस बार लोगों ने गहने भी खूब खरीदे
हरियाणा में HTET अभ्यर्थियों से आवेदन के नाम पर 72 लाख रुपए ज्यादा वसूले, मामला उजागर होने के बाद नींद से जागा बोर्ड
आरसीबी का मालिक कौन है? (RCB ka Malik kaun hai) | RCB Owner 2025 Complete Details
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?