By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में डबल मर्डर, इस जिले में आपसी रंजिश के चलते वारदात हुई
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में डबल मर्डर, इस जिले में आपसी रंजिश के चलते वारदात हुई

Yuva Haryana
Last updated: October 23, 2025 11:03 am
Yuva Haryana
Published: October 23, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रोहतक में आपसी रंजिश के चलते देर रात यह वारदात हुई है।

दरअसल, फतेहपुरी कॉलोनी में एक युवक की गोली मारकर हत्या जबकि दूसरे की गला काटकर हत्या कर दी गई। देर रात दोनों गुटों में आपस में कहासुनी के बाद यह वारदात हुई। दोनों युवक फतेहपुरी कॉलोनी के रहने वाले थे।

आपको बता दें कि रात को दोस्तों के साथ बैठे दो युवकों की आपसी रंजिश में हत्या कर दी गई। एक पक्ष के 21 वर्षीय सुमित के सीने में गोली मारकर और दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय मनीष की कुल्हाड़ी और फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

जानकारी के मुताबिक फतेहपुर कॉलोनी निवासी मनीष नगर निगम की गाड़ी चलाता था। उसका पड़ोसी वीके उर्फ विक्की से सात साल से झगड़ा चल रहा था। बुधवार रात को विक्की, मनीष और उनके साथी कॉलोनी में बैठे थे। उनके साथ सुमित भी था। इस दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

इस झगड़े में किसी ने गोली चला दी जो सुमित के सीने में लगी। सुमित लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजनों व आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इसी दौरान वीके उर्फ विक्की व उसके साथियों ने तैश में आकर मनीष पर हमला कर दिया। हमलावरों ने फरसे व कुल्हाड़ी से मनीष की गर्दन, मुंह व सिर पर कई वार किए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि फतेहपुरी कॉलोनी में दो युवकों की हत्या हुई है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भिजवा दिए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा में फिर छिड़ी महम कांड पर चर्चा, JJP ने इनेलो नेता को क्यों भेजा मानहानि का नोटिस ? पढ़िए
हरियाणा में पुलिस चौकियों की सुरक्षा क्यों बढ़ी ? धमाकों के बाद मोर्चाबंदी में जुटी पुलिस
अकील अख्तर सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, CBI ने पूर्व DGP और पत्नी के खिलाफ दर्ज किया केस
“वोट चोरी” के मुद्दे पर हरियाणा कांग्रेस का हल्ला बोल, हुड्डा गुट की दूरी बनी चर्चा का विषय
अवैध खनन ने बिगाड़ी अरावली की सुंदरता, अब माइनिंग को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
TAGGED:Double murder in HaryanaRohtak incident due to personal enmityरोहतक में आपसी रंजिश के चलते हुई वारदातहरियाणा में डबल मर्डर
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

अवैध खनन ने बिगाड़ी अरावली की सुंदरता, अब माइनिंग को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 25, 2025
हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्कर्स परेशान, छह महीने से नहीं मिला पूरा मानदेय
याद आए हरियाणा के “लौह पुरुष”, 5 बार CM रहे ओमप्रकाश चौटाला की पहली पुण्यतिथि
मिलावटी शहद से सावधान ! हरियाणा में फेविकोल से बने नकली शहद का भंडाफोड़
जुलाना में सजा हरी-पीले रंग का बड़ा पंडाल, रविवार को JJP का शक्ति प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?