By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: Jio यूजर्स को मिला बड़ा तोहफा, अब फ्री मिलेगा 35100 रुपए का Google AI Pro, ऐसे उठाएं फायदा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
भारतसोशल-वायरल

Jio यूजर्स को मिला बड़ा तोहफा, अब फ्री मिलेगा 35100 रुपए का Google AI Pro, ऐसे उठाएं फायदा

Yuva Haryana
Last updated: October 31, 2025 2:24 pm
Yuva Haryana
Published: October 31, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : अब जियो ने गूगल के साथ हाथ मिलाकर अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। जियो की तरफ से अपने यूजर्स को 18 महीने तक का Google AI Pro प्लान का फ्री एक्सेस दिया जाएगा जिसकी कीमत 35100 रुपए है। आइए आपको समझाते है कि कैसे जियो यूजर्स इसका फायदा उठा सकते है।

दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और गूगल ने एक बड़ी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को तेजी से बढ़ाएँगी।

इस साझेदारी की सबसे बड़ी खासियत है, जियो यूजर्स को 18 महीनों के लिए Google AI Pro प्लान का मुफ़्त एक्सेस। इस ऑफर की कीमत करीब ₹35,100 प्रति यूजर है।

यूजर्स को Google Gemini 2.5 Pro, लेटेस्ट Nano Banana और Veo 3.1 मॉडल के साथ शानदार इमेज और वीडियो बनाने की एक्सपेंडेड लिमिट मिलेगी। पढ़ाई और रिसर्च के लिए Notebook LM का बढ़ा हुआ एक्सेस, 2 TB क्लाउड स्टोरेज जैसी प्रीमियम सेवाएँ भी ऑफर में शामिल हैं।

गुरुग्राम की महिला देती है आधी सैलरी किराए में, बोली- कोई पछतावा नहीं

शुरुआत में इस सुविधा को18 से 25 वर्ष के जियो यूजर्स के लिए खोला जाएगा, बाद में सभी जियो यूजर्स को इसका एक्सेस मिलेगा। यह AI सुविधा कंपनी सिर्फ उन जियो ग्राहकों को मुहैया कराएगी जिनके पास 5जी अनलिमिटेड प्लान्स होंगे।

रिलायंस की सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड और गूगल मिलकर जियो ग्राहकों के लिए यह खास AI सुविधा लेकर आए हैं। इसका उद्देश्य, हर भारतीय उपभोक्ता, संस्था और डेवलपर को AI से जोड़ना है।

साझेदारी रिलायंस के “AI for All” विज़न के अनुरूप है, इसपर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश डी. अंबानी ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि 1.45 अरब भारतीयों तक AI सेवाएं पहुँचें। गूगल जैसे दीर्घकालिक साझेदारों के साथ मिलकर हम भारत को AI सक्षम नहीं बल्कि AI समर्थ बनाना चाहते हैं। जहाँ हर नागरिक और संस्था AI का उपयोग कर आगे बढ़ सके।”

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, “रिलायंस हमारे लिए भारत के डिजिटल भविष्य को साकार करने में एक अहम साझेदार रहा है। अब हम इस सहयोग को AI के युग में ले जा रहे हैं। यह पहल गूगल के अत्याधुनिक AI टूल्स को भारत के उपभोक्ताओं, व्यवसायों और डेवलपर्स तक पहुँचाएगी।”

वायरल रील स्टंट ने पहुंचाया थाने तक

दुनिया में भारत AI का हब बन सके, इसके लिए रिलायंस और गूगल भारत में उन्नत AI हार्डवेयर, यानी Tensor Processing Units (TPUs) तक, कंपनियों की पहुँच बढ़ाएँगे। इससे भारतीय उद्योगों को बड़े और जटिल AI मॉडल विकसित करने में मदद मिलेगी।

रिलायंस इंटेलिजेंस को Google Cloud का रणनीतिक साझेदार बताया गया है। जो भारतीय व्यवसायों में Gemini Enterprise के उपयोग को बढ़ावा देगा। यह एक आधुनिक AI प्लेटफ़ॉर्म है जो कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों में AI एजेंट्स बनाने और उपयोग करने की सुविधा देता है।

 

हरियाणा की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, महिला ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

You Might Also Like

चांदी की तेजी के आगे फीका पड़ा सोना, दाम बढ़ने की वजह जानें
तंजानिया से कुरुक्षेत्र तक… फिर India’s Got Latent: फैजल की कहानी में है सपनों, संघर्ष और भाईचारे की पूरी दास्तान
जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए बड़ा कदम, इस राज्य ने ‘जाति प्रचार’ पर लगाई रोक
हवाई यात्रियों को सौगात, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब दुबई और इन 12 शहरों के लिए उड़ान शुरू
हरियाणा में कोहरे का कहर जारी, दिल्ली NCR में प्रदूषण से बुरा हाल और ग्रैप-4 फिर लागू
TAGGED:Jio users get a big giftJio यूजर्स को मिला बड़ा तोहफाnow they will get Google AI Pro worth Rs 35100 for freetake advantage like thisअब फ्री मिलेगा 35100 रुपए का Google AI Proऐसे उठाएं फायदा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

कैथल के बलवान सिंह ने भारत को एशियन गेम्स में चौथी बार दिलवाया गोल्ड

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 28, 2026
बड़ी खबर: शत्रुजीत कपूर की ‘छुट्टी’, इस अधिकारी को मिला हरियाणा डीजीपी का चार्ज
बल्लभगढ़ से पलवल तक दौड़ेगी मेट्रो, CM सैनी ने रिपोर्ट को दी मंजूरी
गुरुग्राम में प्रदूषण पर सख्ती: बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, 1,000 साइटों पर लाइव मॉनिटरिंग
हरियाणा में किसानों की लटकी फसल बीमा राशि कब मिलेगी ? कृषि मंत्री ने दिया ये जवाब, पढ़ें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?