By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में कंप्यूटर साइंस शिक्षकों की भर्ती कब होगी ? कई सालों से इंतजार में बैठे अभ्यर्थी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरनौकरियाँहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में कंप्यूटर साइंस शिक्षकों की भर्ती कब होगी ? कई सालों से इंतजार में बैठे अभ्यर्थी

Yuva Haryana
Last updated: January 19, 2026 3:10 pm
Yuva Haryana
Published: January 19, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में कंप्यूटर साइंस शिक्षकों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले करीब सात साल से हरियाणा में यह भर्ती प्रक्रिया लटकी हुई है।

साल 2019 में जारी की गई कंप्यूटर साइंस शिक्षकों की भर्ती के लिए आज भी अभ्यर्थी इंतजार में बैठे है। हालांकि, साल 2025 में जून माह में इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा हुई थी, लेकिन परीक्षा के प्रश्नों पर सवाल उठने के चलते यह भर्ती प्रक्रिया फिर से कोर्ट में लटकी हुई है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

आपको बता दें कि अगस्त 2019 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कंप्यूटर साइंस शिक्षकों के लिए 1411 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। लेकिन तीन साल तक यह भर्ती प्रक्रिया केवल घोषणा तक ही सीमित रही।

इसके बाद इस भर्ती प्रक्रिया को हरियाणा लोक सेवा आयोग के पास ट्रांसफर कर दिया गया। जून 2023 में एचपीएससी द्वारा कंप्यूटर साइंस शिक्षकों के 1711 पदों पर भर्ती निकाली गई और इसके लिए छह हजार से ज्यादा आवेदन भी हुए।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

इस बीच इस भर्ती को लेकर सर्विस रूल को चुनौती देते हुए मामला हाईकोर्ट पहुंच गया और सितंबर 2023 में हाईकोर्ट द्वारा भर्ती पर रोक लगा दी गई। हालांकि, उसी साल दिसंबर महीने में हाईकोर्ट ने स्टे हटाते हुए एचपीएससी को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दे दिए थे।

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी इस भर्ती पर अगले डेढ़ साल तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। इस बीच, अभ्यर्थियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस भर्ती को पूरा करने की मांग उठाई। जिसके बाद जून 2025 में परीक्षा तो हुई, लेकिन अब फिर मामला कोर्ट में लटका हुआ है।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

विदेशों में भारतीय कंपनी दौड़ाएगी मेट्रो, केंद्रीय मंत्री ने किया ये बड़ा दावा
हरियाणा के लोगों में खून की कमी ! इन जिलों में सबसे ज्यादा एनीमिया की समस्या
पंचकूला में लाल-नीली बत्ती वाली कार को 30 हजार रुपये चालान
कथित भर्ती घोटाले पर कोर्ट में हरियाणा सरकार की खामोशी, एक चर्चित पूर्व IAS अधिकारी से जुड़ा है पूरा मामला, पढ़ें
हरियाणा में फर्जी डॉक्टरों का खुलासा
TAGGED:computer science teachersrecruitedकंप्यूटर साइंस शिक्षकभर्तीहरियाणाहरियाणा कर्मचारी चयन आयोगहरियाणा लोक सेवा आयोग
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनास्वास्थ्य एवं जीवनशैलीहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

दक्षिण हरियाणा के अच्छी खबर, जल्द माजरा एम्स में शुरू होगी ओपीडी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 14, 2025
कैथल के बलवान सिंह ने भारत को एशियन गेम्स में चौथी बार दिलवाया गोल्ड
हरियाणा में गलत नंबर प्लेट पर होगी कार्रवाई
हरियाणा में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के दौरान पूर्व सैनिक के पेट में छोड़ा कपड़ा
हरियाणा में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों और बसों की रफ्तार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?