By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों और बसों की रफ्तार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों और बसों की रफ्तार

Yuva Haryana
Last updated: December 21, 2025 7:42 pm
Yuva Haryana
Published: December 21, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। धुंध और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड महसूस होने लग गई है। ऐसे में राज्य के कई जिलों में दिन के तापमान में 7 से 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

हरियाणा में कुरुक्षेत्र, जींद, अंबाला, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, दादरी, भिवानी और रोहतक सहित अधिकतर जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है।

घने कोहरे ने ट्रेनों और रोडवेज बसों की रफ्तार को भी धीमा कर दिया है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को कोहरे के कारण 22 ट्रेनें देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

यात्री स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे है तो वहीं विशेष ट्रेनों सहित वंदे भारत और मेल एक्सप्रेस की रफ्तार बिगड़ रही है। इस दौरान विशेष ट्रेन छह घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची तो वहीं नई दिल्ली से कटरा के बीच संचालित वंदे भारत भी पांच घंटे लेट रही।

वहीं सड़कों पर भी विजिबिलिटी खासा कम हो गई है। कोहरा छाने पर रात 11 बजे की चंडीगढ़ रोडवेज बस सेवा को रोक दिया गया है। इतना ही नहीं कोहरे के कारण चंडीगढ़ से हिसार आने वाली फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी हरियाणा के थोड़े बहुत इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और नमी बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में पर अलसुबह धुंध भी रहने की संभावना है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

मौसम विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर को कई इलाकों में गहरी धुंध छाएगी और इसके लिए विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

22 दिसंबर को हल्की धुंध रहेगी और 23 दिसंबर के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

हालांकि, 22 दिसंबर तक राज्य के ज्यादातर स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे और ऐसे में उत्तरी हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

24 दिसंबर से मौसम में फिर से परिवर्तन आएगा और कई इलाकों में फिर से गहरी धुंध की चेतावनी जारी की गई है।

You Might Also Like

स्कूली बच्चों को दूध के साथ पिन्नियां खिलाकर पढ़ाएगी सरकार, देशभर में ऐसा पहला राज्य होगा हरियाणा
हरियाणा में खेल व्यवस्था को सुधारने की तैयारी, सरकार उठाएगी ये नया कदम
पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने रचा इतिहास, पांच दशक के इंतजार के बाद आया ये बड़ा दिन
हरियाणा में इस कारण धान कुटाई का काम हुआ ठप, अटकी अरबों रुपए के चावल की डिलीवरी
सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, पिछले 10 दिनों में इतना घटा दाम
TAGGED:Severe cold and dense fog halt trains and buses in Haryanaघने कोहरे ने रोकी ट्रेनों और बसों की रफ्तारहरियाणा में कड़ाके की ठंड
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

हरियाणा DGP का पुलिस अधिकारियों को संदेश, सही ढंग से पब्लिक डीलिंग करने के दिए कड़े निर्देश

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 22, 2025
हरियाणा में जल्द आएगी नई उद्योग पॉलिसी, उद्यमियों को मिल सकती है ये राहत
इस साल टेस्ट क्रिकेट में ‘हम’ है सबसे बेस्ट, टॉप-5 में इन चार भारतीय बल्लेबाजों के नाम
पूर्व IPS आरएस यादव का लिखित माफीनामा, अभय चौटाला पर 39 जूते मारने के लगाए थे आरोप
भूपेंद्र हुड्डा से नाराज चल रहे इस पूर्व विधायक की ‘घर वापसी’, बोले- “टिकट कटने से गुस्सा हो गया था”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?