By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: याद आए हरियाणा के “लौह पुरुष”, 5 बार CM रहे ओमप्रकाश चौटाला की पहली पुण्यतिथि
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

याद आए हरियाणा के “लौह पुरुष”, 5 बार CM रहे ओमप्रकाश चौटाला की पहली पुण्यतिथि

Yuva Haryana
Last updated: December 20, 2025 7:01 pm
Yuva Haryana
Published: December 20, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा की राजनीति के लौह पुरुष कहे जाने वाले और प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रहे चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की प्रथम पुण्यतिथि को जेजेपी और इनेलो ने अलग-अलग मनाया। आज से ठीक एक साल पहले 20 दिसंबर 2024 को उनका निधन हुआ था।

ओपी चौटाला की प्रथम पुण्यतिथि पर जननायक जनता पार्टी द्वारा जहां प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभा और सामाजिक कार्यों का आयोजन किया गया, तो वहीं इनेलो ने 20 दिसंबर को सिरसा के तेजाखेड़ा फार्म में उनके समाधि स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर चौ ओम प्रकाश चौटाला की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि “हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। प्रदेश के विकास में आपका योगदान सदैव स्मरण किया जाता रहेगा”

उधर, शनिवार को जेजेपी द्वारा श्रद्धांजलि सभा और सामाजिक कार्यों का आयोजन करके ओमप्रकाश चौटाला को याद किया गया। सिरसा स्थित चौटाला हाउस में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह, जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, पूर्व विधायक नैना सिंह ने ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

वहीं स्व. ओमप्रकाश चौटाला की कर्मभूमि जींद में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने शिरकत की और इस दौरान दुष्यंत ने खुद रक्तदान किया।

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने पिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. चौ. ओमप्रकाश चौटाला केवल एक सफल राजनेता ही नहीं थे, बल्कि बतौर पिता वे सदैव उनके मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने अपना पूरा जीवन गरीब, किसान और कमरे की सेवा में समर्पित कर दिया था, उनके विचार, संघर्ष और सिद्धांत आज भी हरियाणा की राजनीति और समाज को दिशा दे रहे है इसलिए उनके मूल्यों को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना होगा। डॉ. चौटाला ने ये भी कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला की कमी हमेशा महसूस होगी, लेकिन उनकी सीख और आदर्श सदैव जीवित रहेंगे।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

जींद और भिवानी में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नमन करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास में स्व. ओमप्रकाश चौटाला का योगदान अहम रहा है और लौह पुरूष के तौर पर आज उन्हें हर कोई याद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ओपी चौटाला ने जनता को टैक्स में राहत देना, प्रदेश का राजस्व बढ़ाना, गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी के रूप में विकसित करने जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य किए थे, जिनके बारे में आने वाली पीढ़ी को पता होना जरूरी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जल्द जेजेपी जींद कार्यालय में जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के साथ चौ. ओमप्रकाश चौटाला की भी प्रतिमा स्थापित केरगी।

वहीं जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला का जीवन संघर्ष, अनुशासन और जनता के प्रति निष्ठा का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि दादाजी का सादा जीवन और मजबूत विचारधारा उनके लिए व्यक्तिगत प्रेरणा के साथ-साथ जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति देता है। दिग्विजय ने कहा कि उनके दादाजी ने हमेशा सत्य, साहस और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करना सिखाया और उन्हीं आदर्शों को अपनाकर आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

जेजेपी पूर्व विधायक नैना सिंह ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला ने ताउम्र जिस प्रकार उन्हें बेटी के रूप में स्नेह, सम्मान और मार्गदर्शन दिया, उसे शब्दबद्ध करना बेहद कठिन है। उन्होंने कहा कि उनके संस्कार, मूल्य और समाज के प्रति जिम्मेदारी हमें जीवन भर दिशा देती रहेगी।

You Might Also Like

इनेलो के संगठन में नई नियुक्तियां, किसको क्या जिम्मेदारी मिली ? पढ़िए
छठ पूजा पर हरियाणा सरकार की सौगात, बिहार के लिए AC बसें शुरू, शेड्यूल जारी
हरियाणा का बदला मैप, हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की अधिसूचना जारी
हरियाणा में बेमौसम बरसात की दस्तक, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
IPS पूरन कुमार केस में SC आयोग ने मांगी रिपोर्ट, ASI संदीप के परिजनों ने भी उठाई यह मांग
TAGGED:5 बार CM रहे ओमप्रकाश चौटाला की पहली पुण्यतिथिfive-time CM Om Prakash Chautala on his first death anniversaryRemembering Haryana's "Iron Man"याद आए हरियाणा के “लौह पुरुष"
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

अब रिहायशी कॉलोनियों में भी खुल सकेंगे नर्सिंग होम, हरियाणा सरकार ने और क्या नए-नए फैसले लिए ? पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
February 3, 2026
Haryana: खरीफ फसल खराबे का कब मिलेगा मुआवजा ? किसानों को करना पड़ सकता है इतना और इंतजार
हरियाणा में डेंगू-मलेरिया पर सख्त कानून, अब नियमों की अनदेखी पर लगेगा इतना जुर्माना
Haryana : इंडस्ट्रीयल इलाकों में सीवरेज-पानी पर बड़ा फैसला, अब इतने दिनों में कनेक्शन देना होगा जरूरी
लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव, हरियाणा सरकार ने क्या लिए नए फैसले और किसने किया विरोध ? जानें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?