By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: सस्ते दामों पर महंगी प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी, जानिए कैसा हुआ इस प्रॉपर्टी स्कैम का खुलासा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

सस्ते दामों पर महंगी प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी, जानिए कैसा हुआ इस प्रॉपर्टी स्कैम का खुलासा

Yuva Haryana
Last updated: December 29, 2025 4:30 pm
Yuva Haryana
Published: December 29, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और गोवा में महंगी प्रॉपर्टी को सस्ते दामों पर दिलाने के नाम पर एक बड़ी ठगी का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, इन आरोपियों ने गुरुग्राम के सबसे प्रीमियम प्रोजेक्ट डीएलएफ कैमेलियाज में एक फ्लैट को 12 करोड़ रुपये में बेच दिया जो कहीं था ही नहीं। इस मामले की जांच के बाद सामने आया है कि यह गिरोह अब तक कई राज्यों में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है।

आरोपियों की पहचान मोहित गोगिया, विशाल मल्होत्रा, सचिन गुलाटी, अभिनव पाठक और बरत छाबड़ा के रूप में हुई है। हालांकि, मुख्य मास्टरमांइड राम सिंह उर्फ बाबा जी फरार है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

इन सब पर आरोप है कि ये विभिन्न राज्यों में विवादित और फर्जी प्रीमियम प्रॉपर्टी की पहचान करते थे और इन संपत्तियों के फर्जी कागज तैयार करके लोगों को फंसाते थे।

पुलिस की जानकारी के अनुसार इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड फरार आरोपी ‘बाबा जी फाइनेंस’ के नाम की कंपनी चलाता था। यह गिरोह एम्बिएंस मॉल के पास और दिल्ली-एनसीआर की अन्य प्राइम लोकेशन्स पर भी इसी तरह की ठगी कर चुका है।

पुलिस के मुताबिक 13 जून 2025 को दिल्ली की एक महिला से हुई 12.04 करोड़ की ठगी के बाद इस गिरोह का पता चला। ठगी की शिकार हुई महिला ने जानकारी दी कि एमजी लीजिंग एंड फाइनेंस कंपनी के मालिक मोहित गोगिया, भरत व अन्य ने उन्हें कैमिलियाज में प्रॉपर्टी दिखाकर ठगा।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

आरोपियों ने महिला से दावा किया कि उनकी फर्म ने बैंक नीलामी में यह प्रॉपर्टी खरीदी है। महिला ने आरटीजीएस व डिमांड ड्राफ्ट से 12.4 करोड़ रुपए आरोपियों को ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में जांच में पता चला कि बैंक कागजात फर्जी है।

दिल्ली की इस महिला से 12 करोड़ की ठगी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। ठगी की रकम का 60 प्रतिशत हिस्सा मास्टरमाइंड बाबाजी के पास जाता था और बाकी हिस्सा गिरोह के अन्य सदस्यों में बंट जाता।

आरोपी मोहित के खिलाफ दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में कुल 16 मामले दर्ज है। आरोपी भरत प्रॉपर्टी के फर्जी पेपर तैयार करवाता था। फर्जी पेपर तैयार होने के बाद यह गिरोह संपत्ती बेचने का दावा करते थे और ग्राहक मिलने पर उसका विश्वास जीतते और बाद में रकम को अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट, आवेदन करने पहले अभ्यर्थी जान लें ये जरूरी बातें
हरियाणा में कोहरे का कहर जारी, दिल्ली NCR में प्रदूषण से बुरा हाल और ग्रैप-4 फिर लागू
हरियाणा में ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी और एचटेट परीक्षा टली
 हरियाणा STF ने 5 लाख के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को किया गिरफ्तार
केंद्र के बजट से हरियाणा को क्या मिला ? इन घोषणाओं से होगा ये फायदा, पढ़ें
TAGGED:A major fraud in the name of providing expensive properties at cheap pricesfind out how this property scam was exposedजानिए कैसा हुआ इस प्रॉपर्टी स्कैम का खुलासासस्ते दामों पर महंगी प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में राशन डिपो संचालकों को हाईकोर्ट से राहत

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 9, 2026
सोना-चांदी सस्ते हुए या महंगे ? यहां देखिए आज का भाव
हरियाणा में चिरायु-आयुष्मान योजना का बढ़ा दायरा, अब 6 लाख से अधिक आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाभ
पंजाब में AAP-कांग्रेस पर बरसे हरियाणा के CM, नशा और भ्रष्टाचार बढ़ाने का लगाया बड़ा आरोप
एचएयू की वैज्ञानिक डॉ फोगाट की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, वीसी को तुरंत बर्खास्त करने की उठी मांग
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?