By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में कोहरे का कहर जारी, दिल्ली NCR में प्रदूषण से बुरा हाल और ग्रैप-4 फिर लागू
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में कोहरे का कहर जारी, दिल्ली NCR में प्रदूषण से बुरा हाल और ग्रैप-4 फिर लागू

Yuva Haryana
Last updated: January 18, 2026 2:50 pm
Yuva Haryana
Published: January 18, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में कई दिनों के बाद अब ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन कोहरे का कहर लगातार जारी है। वहीं दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से बुरा हाल हो चुका है और ग्रैप-4 फिर से लागू कर दिया गया है।

हरियाणा के अनेक जिलों सोनीपत, अंबाला, हिसार, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, रोहतक और झज्जर में घने कोहरे के चलते दृश्यता शून्य तक पहुंच गई है।

ऐसे में हरियाणा के दादरी, बहादुरगढ़ और करनाल में हुए कई सड़क हादसों में करीब 45 वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। इनमें एक शख्स की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

बहादुरगढ़ के पास केएमपी एक्सप्रेस पर हुए हादसों में 14 वाहन आपस में टकराए और इसमें करीब 17 लोग घायल हो गए। दादरी में 152 डी एक्सप्रेसवे पर पांच वाहन टकराए, जिसमें एक कैंटर चालक की मौत हो गई।
करनाल में भी नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण एक बस और चार अन्य वाहनों की आपस में टक्कर हुई। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कोहरे से राहत नहीं मिलने के आसार जताए गये है। कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, तापमान में पहले के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

उधर, देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली में एक्यूआई 428 दर्ज किया गया, जिसके बाद ग्रैप 4 की पाबंदियों को लागू किया गया है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

अब बीएस-4 ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। नियमों को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए गए है।

ग्रैप 4 के तहत दिल्ली एनसीआर में सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी। इसके अलावा, बच्चों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों को हाइब्रिड मोड में चलाया जाएगा, यानी कि बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से करवाई जाएगी।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

हरियाणा से राज्यपाल की कुर्सी तक पहुंचने वाली दूसरी महिला नेत्री हैं डॉ. सुधा यादव
IPS वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, शोक संवेदानाएं प्रकट की
एक रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, रेप के झूठे केसों के मामले में हरियाणा सबसे आगे
यूथ-पावर रिपोर्ट: हरियाणा में पंजाब से ज्यादा वेतन और सुरक्षित नौकरी, फिर भी रोजगार में पिछड़े युवा; जानें पूरी रिपोर्ट
अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, 4 राज्यों में ईडी की छापेमारी भी जारी
TAGGED:Delhi-NCRFogGRAP-4Pollutionकोहरे का कहरग्रैप-4दिल्ली NCRप्रदूषणहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

Yuva Haryana
Yuva Haryana
May 14, 2026
2021 London Awards: Dua Lova, Natalia Styles & More Wow on Red Carpet
चांदी की तेजी के आगे फीका पड़ा सोना, दाम बढ़ने की वजह जानें
Haryana: रजिस्ट्री प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब पूरे प्रदेश में होगी पेपरलेस रजिस्ट्री
हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 91% की गिरावट, प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभी कई मोर्चे बाकी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?