By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में कांग्रेसी विधायक की बढ़ी मुश्किलें, सदस्यता पर मंडराया खतरा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में कांग्रेसी विधायक की बढ़ी मुश्किलें, सदस्यता पर मंडराया खतरा

Yuva Haryana
Last updated: September 17, 2026 1:27 pm
Yuva Haryana
Published: September 17, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के छिड़े विवाद के बाद हरियाणा कांग्रेस बागी विधायकों पर कड़ा एक्शन लेते हुए दिखाई दे रही है। क्रॉस वोटिंग के आरोप में कांग्रेस से निलंबित चल रहे रतिया से विधायक जरनैल सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

दरअसल, बागी विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई तेज कर दी है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पार्टी निर्देशों की कथित अवहेलना और सत्ता पक्ष के साथ नारेबाजी के मामले में कांग्रेस विधायक दल ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कांग्रेस विधायक दल मुख्य सतेचक भारत भूषण बतरा ने बीते मानसून सत्र में पार्टी के व्हिप की अवहेलना समेत 17 बिंदुओं पर जरनैल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अब नोटिस मिलने के 30 दिन के अंदर जरनैल सिंह को अपना लिखित जवाब पार्टी को देना होगा।

दिव्यांग पेंशन योजना, हरियाणा में कैसे मिलेंगे प्रतिमाह 3200 रूपए ? जानें

बड़ी बात ये है कि अगर जरनैल सिंह द्वारा नोटिस पर कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण न देने पर उनकी सदस्यता पर खतरा मंडरा सकता है। एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार कांग्रेस दसवीं अनुसूची के तहत जरनैल सिंह की सदस्यता समाप्त करने की याचिका विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष दाखिल करने पर विचार कर सकती है।

कांग्रेस ने नोटिस के माध्यम जरनैल पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस विधायक दल ने 27 अगस्त को तीन लाइन का व्हिप जारी कर विधायकों को सदन में उपस्थित रहने और कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव का समर्थन करने को कहा था।

साइबर सिटी गुरुग्राम को मिलेगी नई रफ्तार, द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो विस्तार की तैयारी

कांग्रेस द्वारा यह व्हिप जरनैल सिंह को व्यक्तिगत रूप से पार्टी सचेतक इंदुराज नरवाल की ओर जारी किया था, लेकिन आरोप है कि उन्होंने व्हिप लेने से मना कर दिया था। इसके बाद जरनैल सिंह सदन में प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायकों के समर्थन में खड़े नहीं हुए थे।

इतना ही नहीं कांग्रेस का ये भी कहना है कि इसके बाद जरनैल सिंह एक पोस्टर लेकर सत्ता पक्ष के सदस्यों के पास गए और कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए।

उधर, कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह विदेश में गए हुए है। उनके पीए का कहना है कि उन्हें नोटिस प्राप्त हुआ है, लेकिन अभी विधायक अपने बेटे के पास इंग्लैंड गए हुए है।

हरियाणा में सुसाइड के मामलों को रोकने पर जोर, मेंटल हेल्थ के लिए सरकार उठा रही ये कदम

आपको बता दें कि हरियाणा कांग्रेस ने जरनैल सिंह समेत पांच विधायकों को राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था, जिसके बाद से ही जरनैल सिंह भाजपा के कार्यक्रमों में भाग लेते हुए दिखाई दे रहे है।

You Might Also Like

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, प्रबंधन आयोग को लगाई फटकार और मांगा जवाब
हरियाणा के धान घोटाले में बड़ा खुलासा, बिहार से क्या जुड़ा कनेक्शन ? जानें
अभय चौटाला पर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS ने अपने बयान से मारी पलटी, माफी मांगते हुए कही ये बात
हरियाणा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने “वोट चोरी” का बताया ये आंकड़ा
हरियाणा सरकार की जंगल सफारी योजना को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गिरफ्तार, एससी समाज पर टिप्पणी करके नए विवाद में फंसी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 10, 2026
Weather Update: हरियाणा में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? यहां पढ़िए पूरी अपडेट
चांदी की तूफानी रफ्तार, सोने से ज्यादा तेज क्यों भाग रही चांदी? जानें
हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें
हरियाणा में कब बनेगा नया BJP अध्यक्ष ? CM नायब सैनी ने की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?