Yuva Haryana : इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने एएसआई संदीप कुमार लाठर के परिवार वालों से मुलाकात की हैं। इस दौरान उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई द्वारा जांच करने की मांग उठाई। साथ ही, अभय ने भाजपा सरकार पर बड़े गंभीर आरोप लगाए।
मीडिया से रूबरू होते हुए अभय चौटाला ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री यहां बैठने आए और उनके आश्वासन के बाद भी छह घंटे बाद एफआईआर दर्ज की गई है। अगर मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी एफआईआर दर्ज करने में छह घंटे लग गए तो यह साफ हो जाता है कि सरकार पूरे मामले में लीपापोती करना चाहती है।

इनेलो नेता ने कहा कि बीजेपी सरकार पूरे मामले को जातिगत रंग देकर प्रदेश में आगजनी करवाना चाहती है। पिछले एक साल के कार्यकाल में बीजेपी सरकार ने प्रदेश को धर्म, मजहब और जात-पात के नाम पर बांटने और भाईचारा तोड़ने के अलावा कोई काम नहीं किया।
अभय ने कह कि आज प्रदेश की हालत बद से बदतर कर दी है, लोग सड़क पर आ गए हैं। प्रदेश की जनता अब बीजेपी की गंदी चालों में नहीं आने वाली और प्रदेश का भाईचारा फिर से कायम होगा।



