By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में SIR से पहले JJP की ‘पाठशाला’, वोटों की निगरानी और संगठन मजबूती पर ये बड़े फैसले लिए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में SIR से पहले JJP की ‘पाठशाला’, वोटों की निगरानी और संगठन मजबूती पर ये बड़े फैसले लिए

Yuva Haryana
Last updated: February 7, 2026 12:55 pm
Yuva Haryana
Published: February 7, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : जननायक जनता पार्टी बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। जेजेपी प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट के अलावा एक-एक महिला और युवा की मजबूत टीम खड़ी करेगी। ये बात जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कही। वे शुक्रवार को पानीपत में जेजेपी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बीएलए प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

डॉ चौटाला ने जेजेपी के नवनियुक्त बीएलए-1 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि मजबूत संगठन से ही सरकार बनती है। साथ ही उन्होंने कहा कि जेजेपी के निरंतर कार्यक्रम जारी है और पार्टी से पुराने और नए साथियों को जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। इस दौरान जेजेपी ने संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।

बृजेंद्र सिंह का भाजपा पर हमला, बोले- संवैधानिक व्यवस्था पर हो रहे कुठाराघात

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी पदाधिकारियों को 13 मार्च तक प्रदेशभर में बीएलए-2 की नियुक्तियों का टारगेट दिया। उन्होंने कहा कि जेजेपी सभी 23 जिलों को छह जोन में विभाजित करके बीएलए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी और इसके लिए जल्द जिला प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी जाएगी।

दुष्यंत चौटाला ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि जेजेपी अलग से चुनाव प्रकोष्ठ का गठन करेगी, जिसमें बीएलए-1 को हलका प्रभारी और बीएलए-2 को बूथ प्रभारी बनाया जाएगा। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि एसआईआर के दौरान जेजेपी का बूथ एजेंट एक-एक वोट पर निगरानी रखेगा। वहीं उन्होंने हलका स्तर पर संगठन निर्माण के कार्य को गति देने बारे पदाधिकारियों को कहा।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का एनसीआर में विस्तार, सोनीपत में खुलेगा आधुनिक एजुकेशनल सेंटर

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने बूथ लेवल एजेंट की नियुक्तियों के साथ-साथ पार्टी के प्रचार-प्रसार बारे पार्टी पदाधिकारियों को मूलमंत्र दिए। वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी ने जेजेपी पदाधिकारियों को बीएलए के महत्व बारे समझाया और कहा कि संगठन की ताकत के लिए बीएलए की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि जेजेपी द्वारा घर-घर जाकर बीएलए-2 की नियुक्तियां की जाएगी। डॉ. केसी बांगड़ ने पूरी निष्ठा और विश्वास से संगठन को मंजबूत करने पर फोकस किया।

जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने विश्वास दिलाया कि बूथ लेवल एजेंट में युवाओं की बढ़-चढ़कर भूमिका होगी और मजबूती से जेजेपी का युवा बूथ स्तर पर लड़ाई लड़ेगा। साथ ही उन्होंने 13 मार्च को डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर हांसी में होने वाले जेजेपी के विशाल युवा सम्मेलन की तैयारियां शुरू करने पर जोर दिया।

सिंगापुर की तर्ज पर गुरुग्राम में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

You Might Also Like

हरियाणा में मानसून की विदाई से पहले आंधी के साथ झमाझम बारिश, अब आगे कैसा रहेगा मौसम ? जानें
मेवात में यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा कई सालों से कागजों तक सीमित, अब दुष्यंत चौटाला ने दिलाया याद
हरियाणा में अफसर Vs कांग्रेस विधायक, विधानसभा स्पीकर के पास पहुंचा मामला
Supreme Court orders — पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल चुनाव दस दिन में अधिसूचित कर 31 दिसंबर 2025 तक कराएं
हरियाणा में जेल वार्डरो को बड़ी सौगातें, CM ने पदोन्नति और भत्तों को लेकर ये घोषणाएं की
TAGGED:BLAJJPMeetingPanipatअजय चौटालाजननायक जनता पार्टीजेजेपीदुष्यंत चौटालापूर्व डिप्टी सीएमबीएलए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में आढ़तियों तक पहुंची धान घोटाले की जांच की आंच, इन अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 14, 2025
लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, अब 23.50 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये
CM ममता बनर्जी के एक बयान पर देश में गरमाई सियासत, हरियाणा के इस नेता ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
नहीं रहीं लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित, उनका हरियाणा से क्या था नाता ? जानिए
Weather Update: हरियाणा में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? यहां पढ़िए पूरी अपडेट
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?