By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: दक्षिण हरियाणा में बना यह नया बस अड्डा हो रहा जर्जर, कई सालों से उद्घाटन के इंतजार में बैठे क्षेत्रवासी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

दक्षिण हरियाणा में बना यह नया बस अड्डा हो रहा जर्जर, कई सालों से उद्घाटन के इंतजार में बैठे क्षेत्रवासी

Yuva Haryana
Last updated: November 15, 2025 9:56 pm
Yuva Haryana
Published: November 15, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : दक्षिण हरियाणा में बना एक नया बस अड्डा जर्जर हालात की कगार पर खड़ा है। कई सालों से निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद भी इसका उद्घाटन नहीं हो रहा है और बिल्डिंग में कबूतर बोल रहे हैं। वहीं यात्री सड़क पर खड़े होकर बस पकड़ने को मजबूर है।

उद्घाटन के इंतजार में बस अड्डे की दीवारों की लिपाई झड़ने लगी है और सुविधाएं ध्वस्त हो रही है। अब आठ साल से उद्घाटन के इंतजार में बैठे क्षेत्रवासियों का कहना है कि सीएम यहां आकर पहले इस बस अड्डे का उद्घाटन करें।

दरअसल, यह नया बस अड्डा महेंद्रगढ़ जिले में नांगल चौधरी हलके का है। 13 नवंबर 2017 में भाजपा सरकार ने धूमधाम से इस बस स्टैंड का शिलान्यास पत्थर रखा था। करोड़ों रुपए की लागत से इस बस स्टैंड का निर्माण साल 2024 में पूरा भी हो गया, लेकिन अब तक उद्घाटन नहीं होने से क्षेत्रवासी खासा परेशान है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

क्षेत्रवासियों का साफ कहना है कि बस अड्डे का सालों इंतजार बाद भी न उद्घाटन हुआ और न ही यहां कोई बस आई, लेकिन बस स्टैंड की दीवारें जरूर गिरने लगीं है।

उनका कहना है कि उद्घाटन के लिए तय तारीखें बदलीं, अफसर बदले, मुख्यमंत्री बदले, लेकिन बस स्टैंड पर लटका उद्घाटन का ताला आज भी नहीं बदला।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

आपको बता दें कि बस अड्डे का उद्घाटन नहीं होने के चलते लोग यहां आज भी धूप, बरसात और ठंड में खुले में खड़े होकर बसों का इंतजार करने पर मजबूर है। वहीं दूसरी तरफ करोड़ों रुपये खर्च कर बना नया बस स्टैंड उद्घाटन से पहले ही मरम्मत पर आ गया है। कहीं प्लास्टर झड़ रहा है, तो कहीं दीवारों में दरारें पड़ने लगी हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 16 नवंबर को नारनौल के दौरे पर है, वे यहां राज्य स्तरीय शूरसेन जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। ऐसे में नांगल चौधरी के लोगों ने मांग उठाई है कि अगर सीएम नारनौल आ रहे है तो इस बस स्टैंड का उद्घाटन करके जाएं, ताकि जनता का पैसा जनता के काम आ सके।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा के 31 और युवा अमेरिका से डिपोर्ट, डंकी रूट से गए थे और अब दर्द भरी दास्तां लेकर लौटे भारत
69वें राष्ट्रीय स्कूली खेल महाकुंभ का आगाज, देशभर के खिलाड़ी हरियाणा की धरती पर दिखाएंगे दम
JJP ने पलवल में कांग्रेस को दिया झटका, दुष्यंत ने CM और पूर्व CM पर साधा निशाना
21 जनवरी को हरियाणा आएंगे राहुल गांधी, दौरे से पहले कांग्रेस के संगठन का विस्तार
NHAI ने वाहन चालकों को दी राहत, फास्टैग के लिए KYV प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव
TAGGED:16 नवंबर को नारनौल के दौरे पर मुख्यमंत्रीThis new bus stand in South Haryana is falling into disrepairकई सालों से उद्घाटन के इंतजार में बैठे क्षेत्रवासीक्षेत्रवासियों ने उठाई बस अड्डे के उद्घाटन की मांगदक्षिण हरियाणा में बना यह नया बस अड्डा हो रहा जर्जरनांगल चौधरीनारनौल दौरासीएम नायब सैनी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट बने ‘सफेद हाथी’, लापरवाही के चलते व्यवस्था ने तोड़ा दम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 28, 2026
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का फिर छलका दर्द, कही ये बड़ी बात और निशाने पर रही भाजपा
हरियाणा में धान घोटाले पर एक्शन, आरोपी आढ़तियों और मिल मालिकों पर भारी जुर्माना लगाने के आदेश
JJP संगठन में नई नियुक्तियां, 50 युवा हलका अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी लिस्ट
जेजेपी ने बीसी सेल प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन, इन नेताओं को मिले अहम पद, यहां देखिए पूरी लिस्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?