By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: देवीलाल परिवार और सियासी शक्ति प्रदर्शन, अजय-अभय के बाद अब चाचा रणजीत सिंह की बारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

देवीलाल परिवार और सियासी शक्ति प्रदर्शन, अजय-अभय के बाद अब चाचा रणजीत सिंह की बारी

Yuva Haryana
Last updated: December 12, 2025 12:01 pm
Yuva Haryana
Published: December 12, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा का बड़ा राजनीतिक घराना देवीलाल परिवार के सदस्यों द्वारा रैलियां करके अपनी सियासी ताकत दिखाने का दौर जारी है। हमेशा बड़ी-बड़ी रैलियां करके यह राजनीतिक परिवार अपना सियासी दम दिखाता है, इसलिए इन्हें रैलियों के आयोजन के लिए खासा माहिर माना जाता है। अजय और अभय चौटाला के सियासी प्रदर्शन के बाद अब पूर्व मंत्री चाचा रणजीत सिंह की बारी आ गई है।

फिलहाल, मुख्य तौर पर देवीलाल परिवार तीन खेमे में बंटा हुआ है। इसमें चौधरी देवीलाल के मंझले बेटे रणजीत सिंह, देवीलाल के पौत्र अजय चौटाला और अभय सिंह शामिल है।

देवीलाल के पोते एवं पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के बड़े बेटे डॉ अजय सिंह चौटाला 2018 में इनेलो से अलग होकर बनी जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इनके छोटे भाई अभय चौटाला इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर इनेलो ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में रैली की और 7 दिसंबर को जेजेपी ने अपने 8वें स्थापना दिवस पर जुलाना में रैली करके अपनी ताकत दिखाई।

ऐसे में अब अजय-अभय के चाचा रणजीत सिंह भी नए साल पर हिसार में एक राज्य स्तरीय रैली करके अपना दम दिखाएंगे। कभी कांग्रेस, कभी भाजपा और अब निर्दलीय तौर पर राजनीति में एक्टिव रणजीत सिंह बड़ा राजनीतिक धमाका कर सकते है।

जानकारी के अनुसार हिसार रैली में रणजीत सिंह अपने समर्थकों की मौजूदगी में कोई बड़ा फैसला ले सकते है। वे अपने राजनीतिक भविष्य का रोडमैप अपने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखेंगे।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

रणजीत सिंह के राजनीतिक सफर की बात करें तो उनका सियासी अनुभव खासा लंबा रहा है। वे पहली बार 1987 में रोड़ी से विधायक बने और अपने पिता चौ. देवीलाल की सरकार में कृषि मंत्री भी रहे।

जब केंद्र की राजनीति में चौधरी देवीलाल एक्टिव हुए और साल 1989 में वे देश के उपप्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने अपने बड़े बेटे ओम प्रकाश चौटाला को हरियाणा की कमान देते हुए प्रदेश का सीएम बनाया था। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद रणजीत सिंह की राहे लोकदल से अलग होने लगी, क्योंकि वे भी मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल थे। हालांकि, देवीलाल ने उन्हें राज्यसभा सांसद भी बनाया था, लेकिन साल 1993 में लोकदल से किनारा करते हुए रणजीत सिंह कांग्रेस में चले गए।

इसके बाद वे कई बार रानियां से चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं पाए। साल 2019 में वे बतौर निर्दलीय रानिया से चुनाव जीते और प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार में बिजली और जेल मंत्री रहे। हालांकि, इस बीच उन्होंने भाजपा ज्वाइन करके साल 2024 में हिसार लोकसभा से चुनाव भी लड़ा, लेकिन कमल के चुनाव चिन्ह पर रणजीत कमाल नहीं कर पाए और चुनाव हार गए। इसके बाद साल 2024 में उन्होंने दोबारा निर्दलीय के तौर पर रानिया विधानसभा से चुनाव लड़ा, लेकिन वे फिर हार गए।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

चुनाव हो या ना हो देवीलाल परिवार के सदस्य हमेशा राजनीति में सक्रिय रहते हैं। वे समय-समय पर बड़ी रैलियां करते रहते है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमाया रहता है।

You Might Also Like

विदेश में रोजगार का सपना देख रहे हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर, डंकी के डंक से बचकर ये रास्ता चुने, पढ़ें
हरियाणा में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी, खराब हवा में सांस लेने को मजबूर लोग
हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री में राहत, अब पंजीकरण कराने का काम होगा आसान
कानूनी पचड़ों में 62 साल फंसी रही जमीन, केस जीतने के बाद ये बुजुर्ग बन गया करोड़पति
राजधानी दिल्ली की खराब हवा के कारण लगी पाबंदियां, जानिए नियम
TAGGED:Devi Lal family and their fight for political power: After Ajay and AbhayINLDJJPnow it is the turn of uncle Ranjit Singh.अजय-अभय के बाद अब चाचा रणजीत सिंह की बारीइनेलोजननायक जनता पार्टीदेवीलाल परिवार और सियासी शक्ति प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़राजनीति

हरियाणा DGP का पुलिस अधिकारियों को संदेश, सही ढंग से पब्लिक डीलिंग करने के दिए कड़े निर्देश

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 22, 2025
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की कई वाहनों से भिड़ंत के चलते 4 लोगों की मौत
हरियाणा की अफसरशाही में बड़ा बदलाव, इन अधिकारियों पर क्यों गिरी गाज ?
आंदोलन की तैयारी में JJP, दुष्यंत चौटाला ने BJP सरकार को घेरा और दी बड़ी चेतावनी
कांग्रेस पर भड़के मंत्री अनिल विज, देसी-विदेशी पार्टी की छेड़ी नई चर्चा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?