By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: अमित शाह का दौरा: पंचकूला-चंडीगढ़ को ₹258 करोड़ की सौगात
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

अमित शाह का दौरा: पंचकूला-चंडीगढ़ को ₹258 करोड़ की सौगात

khushi Mukhija
Last updated: October 31, 2026 12:56 pm
khushi Mukhija
Published: October 31, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 अक्टूबर की शाम को पंचकूला पहुंचेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही राजनीतिक गतिविधियों का फीडबैक लिया जाएगा।

चंडीगढ़ में राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मान और रैली का आयोजन

1 नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर अमित शाह चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में चंडीगढ़ पुलिस को ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ (President’s Police Colours) से सम्मानित करेंगे। इसके बाद वे सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरे को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान किसी बड़ी घोषणा की भी संभावना जताई जा रही है।

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में 5 साल से तैनात लेक्चरर्स के होंगे तबादले

258 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों को कुल 258 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे:

उद्घाटन कार्य: सेक्टर-17 में 80 करोड़ रुपये की दो प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनमें रायपुर कलां में 68 करोड़ की लागत से बना सीटीयू (CTU) बस डिपोजिटरी और सारंगपुर में 12 करोड़ की लागत से बना सरकारी हाई स्कूल शामिल है।

हरियाणा के 96 हजार कमर्शियल वाहनों की कल से दिल्ली में नो एंट्री

शिलान्यास कार्य: इसके अलावा 178 करोड़ रुपये की सात अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसमें पीजीआई (PGI) से पंजाब यूनिवर्सिटी के बीच 12 करोड़ रुपये का पैदल सब-वे, धनस में 192 मकान, सेक्टर-49 में पुलिस स्टेशन और अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

आगामी चुनावों को लेकर रणनीतिक बैठकें

गृह मंत्री के इस दौरे में पंजाब और चंडीगढ़ के स्थानीय नेताओं के साथ भी बैठकें संभावित हैं। दिसंबर में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं, और इसी के मद्देनजर पार्टी संगठन की रणनीति पर भी विशेष मंथन किया जा रहा है।

पंचायत मंत्री के आवास पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

You Might Also Like

अंबाला में एआई कैमरों ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, डेटा मैच नहीं होने पर जारी हुआ अलर्ट, नौ संदिग्ध अभ्यर्थी हिरासत में
Whatsapp पर आया ये वेडिंग कार्ड भूलकर भी मत करना डाउनलोड, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
सिरसा धान घोटाला: कपास की जगह धान मिलने पर 45+ मिल मालिकों पर FIR की तैयारी
गुरुग्राम में दिल्ली का कचरा डंप करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
हिसार एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन और कितने बजे मिलेगी फ्लाइट
TAGGED:ChandigarhgiftPanchkula
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
स्वास्थ्य एवं जीवनशैली

दिवाली के बाद बढ़ा प्रदूषण, देशभर में हरियाणा की हवा सबसे प्रदूषित

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 22, 2025
हरियाणा में “गुरुजी” की नई ड्यूटी, पढ़ाने के अलावा अब आवारा कुत्तों की भी निगरानी करने का फरमान
IPS वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले जेजेपी नेता, सरकार पर उठाए कई बड़े सवाल
हरियाणा में निजी स्कूलों के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी पर रोक
हरियाणा: आगामी पेराई सत्र में बढ़ेगा चीनी उत्पादन, 8.5% अधिक गन्ने की होगी आपूर्ति
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?