By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, हर हलके में होगी पैदल यात्रा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, हर हलके में होगी पैदल यात्रा

Yuva Haryana
Last updated: January 26, 2026 1:47 pm
Yuva Haryana
Published: January 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : देश में मनरेगा को बंद करके जीरामजी योजना शुरू करने को लेकर हरियाणा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज होने वाला है। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के हुए ट्रेनिंग कैंप में खासकर मनरेगा योजना को लेकर रणनीति तैयार की गई है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार कांग्रेस का पहला टारगेट मनरेगा ही है। उनके मुताबिक मनरेगा के संरक्षण और इसकी मूल भावना को बनाए रखने के उद्देश्य से कांग्रेस जनता के बीच जा रही है।

आने वाले दिनों में कांग्रेस मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में तीन से चार गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ता झंडा उठाकर पैदल यात्रा पर निकालेंगे।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

कांग्रेस के इन कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कांग्रेस के सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों को आदेश दिए गए है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पदयात्रा के माध्यम से लोगों से संवाद करें। लोगों के साथ मनरेगा पर चर्चा करके उन्हें जागरूक किया जाए।

पैदल यात्रा के दौरान कांग्रेसी रास्ते में पड़ने वाले गांवों की चौपालों पर ग्रामीणों के साथ सभाएं करेंगे।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का कहना है कि मनरेगा न केवल 100 दिनों का गारंटीड रोजगार देती थी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, जल संरक्षण, सड़क निर्माण, भूमि विकास जैसे कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास सुनिश्चित करती थी।

उनके मुताबिक मनरेगा के नए बदलावों के तहत पंचायतों के अधिकारों को लगभग समाप्त कर दिया गया है और कांग्रेस इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी। कांग्रेस द्वारा 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में तेजी से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

अभय चौटाला पर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS ने अपने बयान से मारी पलटी, माफी मांगते हुए कही ये बात
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना से ‘लाडो’ को सताई ये चिंता, इस वजह से 2100 रुपए लेने से डर रहीं
सड़क हादसे में महिला की मौत पर 1.18 करोड़ का मुआवजा, हाईकोर्ट ने क्यों बढ़ाई मुआवजा राशि ? जानें
पूर्व अग्निवीरों के लिए अच्छी खबर, केंद्र सरकार ने BSF में बढ़ाया कोटा
जेजेपी के संगठन में विस्तार, SC सेल में 84 हलका अध्यक्ष बनाए, देखें पूरी लिस्ट
TAGGED:CongressMNREGAकांग्रेसप्रदेश अध्यक्षबीके हरिप्रसादमनरेगाराव नरेंद्र सिंहहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

कब सुलझेगी शिक्षिका मनीषा की डेथ मिस्ट्री ? यहां पढ़िए मामले में अब तक क्या हुआ

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 23, 2025
हरियाणा में ऑनलाइन पढ़ाई ठप, 10 महीने से पांच लाख टैब बंद पड़े
हरियाणा में CM नायब सैनी के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, 5 घंटे तक चली चर्चा में क्या खास रहा? जानें
महिला SP पर फिर भड़के मंत्री विज, तीखी नोकझोंक के बीच मीटिंग से बाहर जाने को कहा, देखें Video
हरियाणा का नया DGP कौन? दौड़ में इन अफसरों के नाम सबसे आगे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?