By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: गुरुग्राम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नया प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने CM को लिखा पत्र
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा सरकार

गुरुग्राम में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नया प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने CM को लिखा पत्र

Yuva Haryana
Last updated: September 22, 2026 11:40 am
Yuva Haryana
Published: September 22, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : गुरुग्राम में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 20 एकड़ जमीन पर कृत्रिम झील विकसित करने का प्रस्ताव सामने आया है। इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम के भाजपा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक पत्र लिखा है।

राव इंद्रजीत ने मांग उठाई है कि सरहौल बॉर्डर के पास हरियाणा पर्यटन विभाग की खाली पड़ी जमीन पर कृत्रिम झील विकसित की जाए ताकि इसकी मदद से बारिश के पानी को जमा करने के साथ-साथ भूजल स्तर को रिचार्ज किया जा सके।

राव इंद्रजीत सिंह ने पत्र में कहा है कि मानसून के दौरान गुरुग्राम में होने वाले जलभराव से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित रहता है। इस विषय पर उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। बैठक में शहर के जल निकासी तंत्र, प्राकृतिक नालों और बारिश के पानी के बहाव से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया गया।

हांसी में एडवोकेट को मोबाइल के साथ SP से मिलने से रोका, मानवाधिकार आयोग ने DGP से मांगी रिपोर्ट

आपको बता दें कि गुरुग्राम में जलभराव की समस्या का समाधान तलाशने के लिए विशेषज्ञ एजेंसियां भी काम कर रही हैं। नगर निगम गुरुग्राम (MCG) ने IIT गांधीनगर के विशेषज्ञों को नियुक्त किया है, जबकि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने जापानी कंपनी Nippon Koei को इस काम में लगाया है। दोनों एजेंसियां भविष्य में जलभराव की स्थिति को रोकने के लिए योजना तैयार कर रही हैं।

मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि सरहौल बॉर्डर के पास पर्यटन विभाग की करीब 20 एकड़ जमीन लंबे समय से खाली पड़ी है। राव इंद्रजीत सिंह ने सुझाव दिया कि इस जमीन को कृत्रिम झील के रूप में विकसित कर बारिश के पानी को एकत्र किया जा सकता है। इससे जलभराव कम करने के साथ भूजल रिचार्ज में भी मदद मिल सकती है।

एशियन गेम्स में हरियाणवी खिलाड़ियों का जलवा, भारत की झोली में डाले इतने मेडल

वहीं अधिकारियों के मुताबिक पर्यटन विभाग की जमीन के एक हिस्से को कुछ वर्षों के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के निर्माण के लिए लीज पर दिया गया है। सांसद ने सुझाव दिया कि विभाग के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे के दोनों तरफ एंबियंस मॉल की ओर भी जमीन उपलब्ध है। इन क्षेत्रों में भी बारिश के पानी के संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की संभावनाएं तलाशने की बात कही गई है।

सैटेलाइट सर्वे से प्राकृतिक नालों की पहचान
बैठक में विशेषज्ञों ने बताया कि गुरुग्राम में कई प्राकृतिक नालों, झीलों और बारिश के पानी की निकासी के पुराने रास्तों पर अतिक्रमण हो चुका है। सांसद ने इन प्राकृतिक जल निकासी मार्गों की पहचान के लिए सैटेलाइट सर्वे कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

निर्माण मलबे से भी बाधित हो रहा पानी का बहाव
विशेषज्ञों के अनुसार अतिक्रमण के अलावा बिल्डरों और निर्माण गतिविधियों से निकलने वाला मलबा भी कई स्थानों पर जल निकासी मार्गों को बाधित कर रहा है। इससे बारिश का पानी अपने प्राकृतिक रास्ते से आगे नहीं बढ़ पाता और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है।

भारत में सबसे ज्यादा हरियाणा-पंजाब में गर्मी का सितम, बढ़ा हीटवेव का खतरा

जलभराव रोकने के साथ भूजल रिचार्ज पर जोर
कृत्रिम झील, प्राकृतिक नालों की पहचान और अतिक्रमण हटाने की योजना का उद्देश्य केवल मानसून के दौरान जलभराव को कम करना नहीं है, बल्कि बारिश के पानी का बेहतर प्रबंधन और भूजल स्तर में सुधार करना भी है। गुरुग्राम जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में बारिश के पानी को रोककर उसका इस्तेमाल भूजल रिचार्ज के लिए करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

You Might Also Like

भ्रष्टाचार जांच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों के खिलाफ तहकीकात कर सकती है राज्य पुलिस
हरियाणा: सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की विदेश यात्रा के लिए नए आदेश, यहां पढ़िए पूरी खबर
हरियाणा की सभी जिम में महिला ट्रेनर अनिवार्य करने की कवायद तेज, महिला आयोग ने खेल विभाग को लिखा पत्र
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की हुई पहली बैठक, हुड्डा की ‘लंच डिप्लोमेसी’ में क्या रहा ? पढ़िए
डबल मर्डर से दहला हरियाणा, 75 गज जमीन के विवाद में दिनदहाड़े ताऊ-भतीजे की गोली मारकर हत्या
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरकृषिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

किसानों को बड़ी राहत, हरियाणा में फसल खराबे का मुआवजा जारी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 11, 2025
हरियाणा आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ये रहेंगे कार्यक्रम
दिल्ली-NCR में ग्रैप-4 का असर, गुरुग्राम में सरकारी दफ्तरों का बदला समय और वर्क फ्रॉम होम की भी एडवाइजरी जारी
हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, जान से मारने की दी धमकी
झज्जर में 39 लाख के लूटकांड में बड़ा खुलासा, ‘अपना’ ही निकला मास्टरमाइंड
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?