By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सामने उठा SYL का मुद्दा, हरियाणा ने पंजाब से मांगा अपना हक
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के सामने उठा SYL का मुद्दा, हरियाणा ने पंजाब से मांगा अपना हक

Yuva Haryana
Last updated: November 18, 2025 10:36 am
Yuva Haryana
Published: November 18, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : सोमवार को हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में हरियाणा-पंजाब से जुड़ा जल विवाद का बड़ा मुद्दा उठा है।

इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एसवाईएल का मुद्दा उठाते हुए पंजाब से अपना हक मांगा है। नायब सैनी ने जल बंटवारे पर जोर दिया और पंजाब से गुरुओं की परंपरा का पालन करने का आग्रह किया।

नायब सैनी ने बैठक के महत्वपूर्ण एजेंडा मदों पर चर्चा के दौरान कहा कि सभी राज्यों के पानी के हिस्से को संबंधित राज्य तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा लगातार दिल्ली को उसके हिस्से से अधिक पानी अपने हिस्से से देता रहा है, जबकि एसवाईएल न बनने के कारण हरियाणा को पंजाब से अपने हिस्से का पूरा पानी नहीं मिल रहा है। अगर एसवाईएल के रास्ते हरियाणा को अपने हिस्से का पूरा पानी मिलता है तो राजस्थान को भी उसके हिस्से का पूरा पानी मिल सकेगा।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। यह वह पावन धरा है, जहां भाई कन्हैया जी जैसे गुरु सेवक हुए, जिन्होंने युद्ध भूमि में घायल पड़े दुश्मनों के सैनिकों को भी पानी पिलाया। उन्होंने परिषद के माध्यम से पंजाब से आग्रह किया कि जल विवाद पर गुरुओं की महान परंपराओं का ध्यान अवश्य रखा जाए।

उन्होंने कहा कि पानी हम सबका सांझा है, तो इसको स्वच्छ बनाए रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। हमारी संस्कृति में नदियों को माता कहा गया है। उन्होंने विशेष रूप से यमुना नदी का उल्लेख करते हुए हरियाणा की ओर से विश्वास दिलाया कि यमुना के पानी को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार इसमें अपना योगदान करना चाहती है यदि हरियाणा के कुछ कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध हो जाएंगे तो हरियाणा के विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय दोनों को लाभ होगा।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की पेंशन नीति से जुड़ी याचिका
पदोन्नति में आरक्षण कैसे मिलेगा ? पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया यह स्पष्ट आदेश
हरियाणा में 190 दिन बाद सुलझा इस मेडिकल कॉलेज के नामकरण का विवाद, कैसे बनी बात ? पढ़ें
रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणवी युवाओं की मौत का मामला गरमाया, इस नेता ने भाजपा सरकार को क्यों ठहराया जिम्मेदार ? पढ़िए
हरियाणा में वाहन चालकों से अधिक टोल वसूली, संसद में गूंजा ये मुद्दा
TAGGED:Haryana demands its rights from PunjabSYL issue raised before Union Minister Amit Shahकेंद्रीय मंत्री अमित शाह के सामने उठा SYL का मुद्दाहरियाणा ने पंजाब से मांगा अपना हक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, गड़बड़ी करने वाले मिल मालिकों से वसूली करने जुटी सरकार

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 29, 2025
अब बिना रुके ही वाहनों का कट जाएगा टोल, हटाए जाएंगे बैरियर और लागू होगा ये नया हाइटेक सिस्टम
दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरा, बेरोजगारी और खराब कानून व्यवस्था का उठाया मुद्दा
हरियाणा: पुलिस स्टेशन में खड़ी कार में हुआ ब्लास्ट, जांच में जुटी NIA
हरियाणा में रोडवेज बस का सफर होगा महंगा ! सरकारी खजाना भरने की तैयारी में सरकार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?