By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में डेंगू-मलेरिया पर सख्त कानून, अब नियमों की अनदेखी पर लगेगा इतना जुर्माना
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरस्वास्थ्य एवं जीवनशैली

हरियाणा में डेंगू-मलेरिया पर सख्त कानून, अब नियमों की अनदेखी पर लगेगा इतना जुर्माना

Yuva Haryana
Last updated: February 14, 2026 2:25 pm
Yuva Haryana
Published: February 14, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में मलेरिया, डेंगू व अन्य वेक्टर बोर्न बीमारियों को रोकने के लिए राज्य सरकार ने नए नियम लागू करते हुए सख्ती दिखाई है।

दरअसल, राज्य सरकार ने मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे रोगों की रोकथाम के लिए हरियाणा महामारी अधिनियम संशोधन 2024 को नोटिफाई किया है। अब बदले हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सजा का प्रावधान किया गया है।

हरियाणा में ये नए नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गए और 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगे।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

नए नियमों के तहत सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों, क्लीनिकों और लेबोरेटरी को अब वेक्टर बोर्न बीमारियों के प्रत्येक कन्फर्म केस की रिपोर्ट पता चलने के 24 घंटे के अंदर रोगी की पूरी जानकारी संबंधित सिविल सर्जन को देना जरूरी है।

रियल टाइम मॉनिटरिंग और कोऑर्डिनेटर रिस्पॉन्स कन्फर्म की जानकारी को इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म पोर्टल पर भी अपडेट करना जरूरी है।

मलेरिया का केस माइक्रोस्कोपी या एंटीजन और बेस्ड रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट से कन्फर्म होने के बाद ही पॉजिटिव बताया जा सकता है। पॉजिटिव मरीज को भारत सरकार की ड्रग पॉलिसी के अनुसार पूरा मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जाना चाहिए।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इसी प्रकार डेंगू के केस की पुष्टि सिर्फ एलिसा बेस्ड एनएस 1 एलजीएम या आरटी एवं पीसीआर टेस्ट से ही की जा सकती है। एनएसआई एंटीजन टेस्ट उन मरीजों का किया जाना है, जिन्हें पांच दिन से कम बुखार रहा हो, जबकि एलजीएम एंटीबॉडी टेस्ट उन लोगों के लिए ज़रूरी है जिन्हें पाँच दिन से ज़्यादा बुखार रहा हो। किसी भी मरीज को कन्फर्म टेस्ट किए बिना डेंगू पॉजिटिव घोषित नहीं किया जा सकता।

डेंगू टेस्ट की दरें निर्धारित

  • प्राइवेट अस्पतालों और लैब को एलिसा बेस्ड एनएस 1 और एलजीएम टेस्ट के लिए 600 रुपये तक चार्ज करने की अनुमति
  • सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए 11 हजार रुपए तक चार्ज

वहीं जिन मामलों में प्राइवेट लैब में एलिस टेस्टिंग की सुविधा नहीं है, उन्हें मरीज़ों को कन्फर्मेशन के लिए निर्धारित सरकारी लैब में भेजना होगा या उनके ब्लड सैंपल भेजने होंगे।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

नियमों के उल्लंघन करने पर कितना जुर्माना ?

  • पहली बार नियम का उल्लंघन करने पर एक हजार रुपए
  • दूसरी बार नियम तोड़ने पर पांच हजार रुपए
  • तीसरी या उसके बाद नियम तोड़ने पर 10 हजार रुपए

वहीं लगातार नियम न मानने पर महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। किसी भी जुर्माने के खिलाफ 30 दिनों के अंदर सिविल सर्जन की अध्यक्षता वाली अपीलेट कमेटी के समक्ष अपील की जा सकती है।

You Might Also Like

मनरेगा को लेकर अभय चौटाला ने कांग्रेस-बीजेपी पर साधा निशाना, देवीलाल की योजना का नाम बदलने का लगाया आरोप
इनेलो नेता की हत्या से फैली सनसनी, घर से 12 लाख रुपए लेकर निकला था और फिर ऑफिस में मिला शव
हरियाणा: सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की विदेश यात्रा के लिए नए आदेश, यहां पढ़िए पूरी खबर
नशा तस्करों पर हरियाणा पुलिस का प्रहार, 575 ठिकानों पर छापेमारी कर 108 आरोपियों को पकड़ा
“नरमा किसानों को नहीं मिल रहा MSP” इस नेता ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप और रखी ये मांग
TAGGED:कानूनजुर्मानाडेंगूमलेरियासरकारहरियाणाहरियाणा महामारी अधिनियम संशोधन 2024
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Poster of Mahapunarjanam series on Stage App
मनोरंजन

Haryana’s biggest web series has been released, see here

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 1, 2025
इस खेती से किसान भाई बन सकते है मालामाल ! आया बिजाई का सही समय
करनाल में किसानों के धरने को अजय चौटाला का समर्थन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
हरियाणा में बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानें
अब लाडो को हर महीने नहीं मिलेगी लक्ष्मी ! योजना में बदलाव करने की तैयारी में हरियाणा सरकार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?