By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: कौन हैं तेजस्वी यादव का ‘हरियाणवी दोस्त’? जिसके चलते लालू परिवार में आया भूचाल, जानें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

कौन हैं तेजस्वी यादव का ‘हरियाणवी दोस्त’? जिसके चलते लालू परिवार में आया भूचाल, जानें

Yuva Haryana
Last updated: November 17, 2025 2:43 pm
Yuva Haryana
Published: November 17, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के महज 24 घंटे बाद ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में खलबली मच गई है।

एक ओर जहां राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप ने तेजस्वी को फेलस्वी करार दिया तो दूसरी तरफ लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार से नाता तोड़ दिया।

इतना ही नहीं लालू यादव परिवार में तनाव लगातार बढ़ रहा है। रोहिणी आचार्य के घर छोड़ने और आरोप लगाने के बाद अब रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी भी बच्चों के साथ पटना आवास छोड़कर दिल्ली चली गई है। रोहिणी ने तेजस्वी और उनके दो करीबी सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए है।

कांग्रेस से दूरी और सरकार से नजदीकी: 5 विधायकों की बदली सियासी चाल

दरअसल, सबसे पहले लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव के एक हरियाणवी दोस्त का जिक्र करते हुए पोस्ट की और उसमें परिवार के साथ रिश्ता तोड़ने की बात कही। चलिए जानते हैं कि आखिर ‘हरियाणवी दोस्त’ हैं कौन?

कौन हैं तेजस्वी का ‘हरियाणवी दोस्त’ ?

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !
  • तेजस्वी यादव के हरियाणवी दोस्त का नाम संजय यादव हैं
  • आरजेडी सांसद संजय यादव हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव नांगल सिरोही के रहने वाले हैं
  • संजय ने कंप्यूटर साइंस में एमएससी और एमबीए किया हुआ है
  • दिल्ली में तीन एमएनसी कंपनियों में काम कर चुके है
  • संजय डेटा विश्लेषण, राजनीतिक और सामाजिक समीकरण का एनालिसिस करने में रुचि रखते हैं
  • संजय यादव पहली बार तेजस्वी से दिल्ली में मिले और फिर यहीं से दोनों में मित्रता बढ़ी
  • संजय पिछले एक दशक से ज्यादा समय से तेजस्वी के साथ हैं
  • वे धीरे-धीरे लालू फैमिली के बाद आरजेडी में भी सबसे प्रमुख लोगों में एक बन गए हैं
  • संजय तेजस्वी के राइट हैंड माने जाते हैं

आपको बता दें कि चुनाव परिणाम के बाद लालू यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से किनारा करने का ऐलान करते हुए परिवार से भी नाता तोड़ दिया।

इसके पीछे उन्होंने आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव और रमीज को वजह बताया है। रोहिणी ने लिखा है कि इन्हीं दोनों ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा है। संजय यादव पर इससे पहले लालू के बेटे तेज प्रताप यादव ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं और अक्सर वह उन्हें जयचंद कहकर बुलाते रहे हैं। अब रमीज कौन ? चलिए इसके बारे में भी आपको बताते हैं।

रोहिणी ने जिस रमीज का जिक्र किया है, वह यूपी के एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। रमीज भी तेजस्वी के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रमीज यूपी के बलरामपुर के रहने वाले हैं और पूर्व सांसद रिजवान जहीर के परिवार से जुड़े हुए हैं।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

You Might Also Like

सरकार से सवाल, “हरियाणा में कब मिलेगी बुजुर्गों को बढ़ी हुई बुढ़ापा पेंशन ?”
हरियाणा में स्वीडिश निवेश बढ़ाने की तैयारी: सीएम सैनी और विपुल गोयल की स्वीडन के मंत्रियों से बैठक
एचपीएससी भर्ती प्रक्रिया में कैटेगरी नहीं बदल सकते अभ्यर्थी, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की
अंबाला में बड़ा हादसा: 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिरी, 5 मजदूरों की मौत, 17 दबे
हरियाणा सरकार के नए आदेश, अब सरकारी कामकाज में हरिजन और गिरिजन शब्दों पर लगाई रोक
TAGGED:Who are Tejashwi's "Haryanvi friends"? The ones who have caused a stir in the Lalu family?आरजेडी सांसद संजय यादवकौन हैं तेजस्वी के ‘हरियाणवी दोस्त’? जिसके चलते लालू परिवार में आया भूचालजानेंतेज प्रतापराजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव केरोहिणी आचार्य
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा: 2,814 सरकारी स्कूल भवन जर्जर, 118 के पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़ का बजट मंजूर; निजी भवनों का आंकड़ा अब भी अधूरा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 5, 2026
हरियाणा सरकार को ₹434 करोड़ का नुकसान, लोकायुक्त ने रकम वसूलने की सिफारिश की
रिकॉर्डतोड़ उछाल के बाद सोना-चांदी धड़ाम, अचानक कितनी गिरावट आई ? जानें
आईएएस अफसरों का पुनर्वास: रिटायरमेंट के बाद भी हरियाणा में मिल रही अहम कुर्सियां
अल्पसंख्यक आयोग को मिलेंगी सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?