By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: Haryana : धान खरीद में कैसे हुआ फर्जीवाड़ा और अब इसे रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान ? जानिए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरकृषिहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकारहरियाणा सरकार

Haryana : धान खरीद में कैसे हुआ फर्जीवाड़ा और अब इसे रोकने के लिए क्या है सरकार का प्लान ? जानिए

Yuva Haryana
Last updated: November 9, 2025 2:12 pm
Yuva Haryana
Published: November 9, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में बड़े पैमाने पर धान खरीद में फर्जीवाड़ा सामने आया है। फर्जी गेट पास के सहारे कागजों में ही लाखों क्विंटल धान खरीद डाला। करनाल जिला प्रदेश में धान फर्जीवाड़े का गढ़ बनकर उभरा है।

हालांकि, सरकार इस मामले में सख्त कदम भी उठा रही है। सरकार गड़बड़ियां करने वाले अधिकारियों को लपेट रही है और आने वाले दिनों में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों पर भी गाज गिरती हुई दिख सकती है।

एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग अगले साल गेट पास और क्यूआर कोड जरिए धान की खरीद करेगा ताकि इस तरह की गड़बड़ियों पर कंट्रोल किया जा सके।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

विभाग के अनुसार इस बार जो कमी रही है, उन्हें योजना बनाकर सुधारा जाएगा। अगले सीजन में एआई का प्रयोग या फिर क्यूआर कोड के जरिए गेट पास जारी होंगे। इस बारे में संबंधित जिलों के डीसी से रिपोर्ट भी मांगी गई है और वे निरीक्षण करेंगे। विभाग द्वारा सॉफ्टवेयर तैयार करने की बात भी कही जा रही है।

आपको बता दें कि इस बार हरियाणा में 54 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य था। अभी तक 58.70 लाख टन धान सरकार किसानों से खरीद चुकी है जो कि पिछले साल के मुकाबले 4.68 टन ज्यादा है।

सरकार की ओर से धान खरीद के बदले में किसानों को देने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया था, जिसे ज्यादा खरीद के चलते बढ़ाना पड़ा। पिछले साल प्रदेश में 53.98 लाख टन धान की खरीद हुई थी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

एक चौंकाने वाली बात यह भी है कि इस बार बाढ़ और बारिश के चलते 31 लाख एकड़ फसलों को नुकसान पहुंचा था, इसमें 6.40 लाख एकड़ फसल धान की बताई जा रही है। इतने खराबे के बाद इस बार हरियाणा की मंडियों में धान की फसल पिछले साल के मुकाबले ज्यादा कैसे आई ?

इस बार आरोप है कि मंडी में धान आया ही नहीं और गेट पास काट दिए गए और इसके बाद राशि भी जारी हुई है। कुछ इलाकों में बाहरी राज्य से धान आने की भी सूचना है। अब सभी राइस मिलों की फिजिकल वेरिफिकेशन चल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि मंडी से जो धान मिला है, वह मिल में है या नहीं।

करनाल में धान की फर्जी खरीद करने पर 14 अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। इसमें दो मार्केट कमेटी के सचिव पर केस दर्ज किया गया है। हैफेड के डीएम समेत मार्केट कमेटी के चार अधिकारी भी सस्पेंड किए है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

कुरुक्षेत्र में सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी और एक निरीक्षक को डेढ़ सप्ताह पहले ही सस्पेंड किया गया था। दरअसल, एक राइस मिलर ने शिकायत की थी कि सभी दस्तावेज पूरे होने पर उसको धान खरीद अलाट नहीं की गई। उसकी बैंक गारंटी के 50 लाख के चेक से एक अन्य मिल की गारंटी दिखा दी। सीएम को शिकायत होने पर यह कार्रवाई हुई।

वहीं किसान नेताओं का कहना है कि गेट पास में गोलमाल हो रहा है। इसकी आड़ में दूसरे प्रदेशों से धान लाया जा रहा है। कुछ दिन पहले करनाल बॉर्डर पर किसान नेताओं ने धान के कई ट्रक पकड़े थे और आरोप है कि उनकी जांच तक सरकार द्वारा नहीं करवाई गई।

You Might Also Like

GST का नया नियम लागू, इन कारोबारियों को मिलेगा यह फायदा, पढ़िए
राहुल गांधी पर इस BJP नेता किया तीखा प्रहार, “वोट चोरी” के जवाब में कही ये बड़ी बात
सड़क हादसों पर सख्ती, अब लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं
हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें
साल 1956 के बाद विरासत में मिली संपत्ति पर किसका हक? हाईकोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Supreme Court of India
आज की ताजा खबरभारतराजनीति

Supreme Court orders — पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल चुनाव दस दिन में अधिसूचित कर 31 दिसंबर 2025 तक कराएं

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 1, 2025
हरियाणा में यात्री से भारी मात्रा में सोना बरामद, स्टेशन पर तलाशी के दौरान रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई
SC छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब सालाना कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी ? जानें
किसानों के लिए केंद्र सरकार की नई योजना, हरियाणा के इस जिले को मिलेगा फायदा
हरियाणा में जानलेवा साबित हुआ कोहरा, 16 सड़क हादसों में कई लोंगो की गई जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?