By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: SC छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब सालाना कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी ? जानें
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतयोजनाशिक्षा

SC छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब सालाना कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी ? जानें

Yuva Haryana
Last updated: November 27, 2025 5:29 pm
Yuva Haryana
Published: November 27, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : अनुसूचित जाति के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अनुसूचित जाति छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना के नए दिशा-निर्देश जारी किए है। इसके अनुसार अब दो लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाई है। वहीं संस्थानों की जवाबदेही को भी सख्त किया गया है।

नई गाइडलाइन के अनुसार केंद्र सरकार निजी संस्थानों के छात्रों को पूरी ट्यूशन फीस और गैर-वापसी योग्य शुल्क प्रदान करेगी, जिसकी सीमा प्रति वर्ष दो लाख रुपये निर्धारित की गई है।

छात्रों को पहले वर्ष में 86 हजार रुपये और इसके बाद के वर्षों में 41 हजार रुपये का शैक्षणिक भत्ता भी दिया जाएगा। यह राशि आवास, किताबें और लैपटॉप जैसे खर्चों के लिए होगी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में यह छात्रवृत्ति भेजी जाएगी। लाभार्थियों को अन्य केंद्रीय या राज्य योजनाओं से समान छात्रवृत्ति प्राप्त करने की अनुमति नहीं होगी।

यह छात्रवृत्ति उन अनुसूचित जाति छात्रों के लिए उपलब्ध होगी, जिनके अभिभावक की वार्षिक आय आठ लाख रुपये तक है।

मंत्रालय ने 2024-25 के लिए कुल 4400 नई छात्रवृत्ति आवंटन निर्धारित किया है। योजना की कुल सीमा 2021-22 से 2025-26 तक 21,500 आवंटन है। इनमें से 30 प्रतिशत छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति की छात्राओं के लिए आरक्षित होगी।

पर्याप्त छात्राएं उपलब्ध नहीं होने पर संस्थानों को उनके कोटे की छात्रवृत्ति छात्रों को देने के लिए अधिकृत किया जाएगा।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

मंत्रालय ने संस्थानों को छात्रों की जाति और आय प्रमाण पत्रों के सत्यापन, अपनी विवरणिका (प्रॉस्पेक्टस) में इस योजना का प्रचार और छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह छात्रवृत्ति सिर्फ उन अनुसूचित जाति के छात्रों को मिलेगी, जिन्हें अधिसूचित संस्थानों में प्रवेश मिला है। इन संस्थानों में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, एनआईटी, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) और अन्य मान्यता प्राप्त महाविद्यालय शामिल हैं। केवल प्रथम वर्ष के छात्र ही नई छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे, जबकि इसका नवीनीकरण उनके पाठ्यक्रम की पूर्णता तक प्रदर्शन के आधार पर जारी रहेगा।

आपको यह भी बता दें कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों को इस योजना से बाहर किया जा सकता है। हालांकि, मौजूदा लाभार्थियों को उनका पाठ्यक्रम पूरा होने तक धनराशि मिलती रहेगी।

वहीं योजना के तहत एक ही परिवार के दो से अधिक भाई-बहनों को लाभ नहीं मिलेगा। चयन के बाद यदि कोई छात्र संस्थान बदलता है, तो उसकी पात्रता समाप्त हो जाएगी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

‘जी-राम-जी’ पर विवाद, आमने-सामने हुई भाजपा और कांग्रेस की रणनीति क्या ? पढ़ें
हरियाणा में अफसर बनने का अवसर, इतने पदों पर निकली सरकारी भर्तियां, पढ़ें
मेवात में यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा कई सालों से कागजों तक सीमित, अब दुष्यंत चौटाला ने दिलाया याद
हरियाणा में गेहूं की फसल पर मौसम की मेहरबानी, बंपर पैदावार होने की उम्मीद
हरियाणा में अब ड्रिंक एंड ड्राइव पर सीधी जेल, DGP ने जारी किए आदेश
TAGGED:New guidelines for scholarships for SC students have been released. Find out how much scholarship they will receive annuallySC छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए नई गाइडलाइन जारीअब सालाना कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी ? जानेंसामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
व्यापार

अपनी अमीरी के सवाल पर क्या बोलीं भारत की सबसे अमीर महिला ? कही यह बात, पढ़िए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 18, 2025
अपने गांव पहुंचे CM नायब सैनी, परिवार और ग्रामीणों से मिले, यहां देखिए फोटो और वीडियो
हरियाणा के बॉक्सर के साथ PM मोदी की बातचीत वायरल, इतनी चर्चा क्यों ? देखें Video
हरियाणा में BJP नेता के स्कूल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात, देखें Video
हरियाणा के मुख्य सचिव (Chief Secretary Haryana) : कौन हैं, क्या भूमिका है और क्यों हैं चर्चा में?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?