By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: अंबाला-मोहाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा, इन मुसाफिरों को मिलेगी बड़ी राहत, पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
योजनाआज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

अंबाला-मोहाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूरा, इन मुसाफिरों को मिलेगी बड़ी राहत, पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: October 29, 2025 5:30 pm
Yuva Haryana
Published: October 29, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राहत भरी खबर आई है और इसका लाखों मुसाफिरों को इंतजार था। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि अंबाला टू मोहाली की बहुप्रतीक्षित ग्रीनफील्ड परियोजना का काम अंतिम चरण में चल रहा है।

एक प्रमुख समाचार में प्रकाशित खबर के अनुसार अंबाला से मोहाली ग्रीन फील्ड 6 लेन एक्सप्रेस-वे का काम 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने से एनएच-152 पर वाहनों का दबाव कम होगा।

यह एक्सप्रेस-वे अंबाला-हिसार बाईपास पर डडियाना गांव के पास से शुरू होकर मोहाली आईटी चौक तक निर्माणाधीन है। यह करीब 31 किलोमीटर लंबा रोड बन रहा है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

एनएचएआई के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1640 करोड़ रुपए का यह प्रोजेक्ट अगले साल 31 मार्च तक पूरा होने का टारगेट है। ये एक्सप्रेस-वे चंडीगढ़, अंबाला ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का हिस्सा का है, जो कि केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जा रहा है।

यह प्रोजेक्ट 61.23 किलोमीटर की परियोजना में पैकेज-2 मोहाली के आईटी सिटी चौक से शुरू होकर कुराली-सिसवान रोड पर कुराली में समाप्त होगा। इस हिस्से पर करीब 1525 करोड़ रुपए खर्च किए गए है और इसका काम लगभग पूरा हो चुका है।

इस प्रोजेक्ट में पैकेज-2 को मोहाली-कुराली बाईपास के नाम से जाना जाता है। यह हिस्सा अगले माह खुलने की संभावना है। इससे अंबाला और मोहाली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

वहीं इससे अंबाला-चंडीगढ़ एनएच-152 पर वाहनों पर दबाव कम होगा और भीड़भाड़ में सुधार होगा। साथ ही अंबाला से मोहाली आते वक्त यात्रियों को जीरकपुर होकर नहीं गुजरना पड़ेगा और इससे समय बचेगा।

एक खास बात यह भी है कि मोहाली के रास्ते दिल्ली जाने वाले मुसाफिरों के लिए अंबाला तक का भी सफर आसान हो जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के पैकेज वन यानी अंबाला-मोहाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के तहत अंबाला व चंडीगढ़ के बीच यातायात एवं लॉजिस्टिक को सुगम बनाने के मकसद से 7 व्हीकल अंडरपास, 10 बड़े अंडरपास, 2 छोटे व्हीकल अंडरपास, 1 व्हीकल ओवर पास, 7 फ्लाई ओवर, 2 बड़े पुल, 6 नए छोटे पुल बनेंगे।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

आपको यह भी बता दें कि यह मेगा प्रोजेक्ट दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के आपस के संपर्क को मजबूती प्रदान करेगा।

You Might Also Like

राज्यपाल से मुलाकात के बाद बोले दुष्यंत चौटाला, कहा- “लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, चुप नहीं बैठेगी JJP”
हरियाणा में बढ़ेगी राशन डिपो की संख्या, लाभार्थियों को होगा ये फायदा
हरियाणा में गरमाया “वोट चोरी” का मुद्दा, कौन क्या बोला ? पढ़िए और सुनिए
बिहार में NDA की बंपर जीत और महागठबंधन की करारी हार, PM मोदी ने दिखाया ‘बिहारी स्टाइल’
हरियाणा में फिर नए जिले बनाने की चर्चा, जिला बनने की लाइन में खड़े ये शहर
TAGGED:bringing great relief to these commuters. Read on.Work on the Ambala-Mohali Green Field Expressway is almost completeअंबाला-मोहाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का काम लगभग पूराइन मुसाफिरों को मिलेगी बड़ी राहतपढ़िए
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
भारतहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल में उड़ान भरकर रचा इतिहास, देखें वीडियो

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 30, 2025
पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पिता ने इस वजह से की थी हत्या, पढ़िए
SIR की टाइमिंग पर इस कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, कही यह बड़ी बात, पढ़िए
Haryana : CM Saini inaugurates 27th Haryana State Sports Festival, over 6000 players to participate
1 साल में हरियाणा की भाजपा सरकार ने कितने वादे किए पूरे ? CM सैनी ने किया बड़ा दावा, यहां पढ़िए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?