By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: MDU की नैक रैंकिंग खत्म होने का मुद्दा गरमाया, VC पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

MDU की नैक रैंकिंग खत्म होने का मुद्दा गरमाया, VC पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग

Yuva Haryana
Last updated: December 1, 2025 6:55 pm
Yuva Haryana
Published: December 1, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की ए+ नैक रेटिंग खत्म होने और इस बारे में छात्रों को अंधेरे में रखे जाने को पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बेहद गंभीर विषय बताया है।

उन्होंने कहा कि एमडीयू की रेटिंग खत्म हो जाने से हजारों-लाखों बच्चों की उच्च शिक्षा और करियर पर नकारात्मक असर पड़ेगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से एमडीयू समेत हरियाणा के कई विश्वविद्यालयों का स्तर बिगड़ा है।

वे जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान हिसार जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस संबंध में दुष्यंत चौटाला ने अनेक सबूत पत्रकारों के साथ साझा किए।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार नवंबर 2024 में ही महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की नैक की ए+ रेटिंग खत्म कर दी गई थी। नियमों के अनुसार इस सत्र के दौरान इन्सपेक्शन करवाकर नैक से दोबारा रैंकिंग ली जानी थी जिसे विश्वविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही की वजह से नहीं करवाया गया।

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर समेत इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि इस घटना से एमडीयू की प्रतिष्ठा पर बुरा असर पड़ा है और इसमें दाखिला ले चुके बच्चों का भविष्य अंधेरे में आ गया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने एमडीयू रोहतक के वाइस चांसलर को इस घटनाक्रम के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए उन्होंने इंस्पेक्शन नहीं करवाया ताकि उनके कार्यकाल के दौरान रैंक घटने की चर्चा ना हो। उन्होंने आरोप लगाया कि एमडीयू रोहतक के वाइस चांसलर की डिग्री भी जांच के दायरे में है और कुरुक्षेत्र पुलिस और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इस पर जांच कर रहा है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी की छात्र इकाई इनसो इस विषय को जोर-शोर से उठाएगी और महामहिम राज्यपाल से भी मांग की जाएगी कि कुलपति के नाते वे भी इस मामले पर संज्ञान लें। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे पहले देश के दो अन्य विश्वविद्यालयों में भी ऐसे मामले सामने आए थे, जहां ठोस कार्रवाई अमल में लाई गई थी।

दो बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत के मामले पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि खेल के मैदान में इससे दर्दनाक घटना पहले कभी सामने नहीं आई, ऐसे खराब हालात स्टेडियमों की देखभाल न करने से हुए है।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी पुराने खेल परिसरों और उपकरणों की तुरंत प्रभाव से मरम्मत होनी चाहिए।

जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 7 दिसंबर को होने वाले स्थापना दिवस समारोह के लिए वे खुद और पार्टी के सभी नेता जनसंपर्क कर रहे हैं और यह एक बड़ा आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि जुलाना रैली में जेजेपी कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ आगामी लक्ष्य के लिए आगे बढ़ने का संकल्प लेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेशभर से जनता जुलाना में एकत्रित होगी और स्थापना दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

 

You Might Also Like

आतंकी साजिश नाकाम, फरीदाबाद में डॉक्टर के घर पर मिला भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ
चंडीगढ़ के एयर प्यूरीफिकेशन टॉवर को तुरंत गिराने के आदेश, क्यों गिराया जाएगा ये टॉवर ? जानें वजह
Haryana : स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लिए अच्छी खबर, लाडली की शादी में सरकार करेगी इतनी आर्थिक मदद, जानिए पूरी योजना
फिर उठा ASI संदीप लाठर की सुसाइड का मामला, अब हरियाणा के CM से क्यों मुलाकत करेगी ये कमेटी ?
हरियाणा में रजिस्ट्री के काम में गड़बड़ रोकने के लिए नया कदम, सरकार ने बनाया IT सेल
TAGGED:Dushyant Chautalaex Dy CMMDU की नैक रैंकिंग खत्म होने का मुद्दा गरमायाRohtakThe issue of MDU losing its NAAC ranking has heated upVC पर सख्त कार्रवाई की उठी मांगwith demands for strict action against the VC
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

हरियाणा में बेमौसम बरसात की दस्तक, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 6, 2025
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली दहलाने की साजिश का खुलासा, हरियाणा से एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया
जेजेपी के संगठन में विस्तार, 53 महिलाओं को बनाया पदाधिकारी, यहां देखिए पूरी लिस्ट
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का अपने राजनीतिक संन्यास पर स्पष्टीकरण, कही ये बड़ी बात
हरियाणा में लाखों किसान और महिला लाभर्थियों को बड़ी सौगात, सरकार ने जारी किए 858 करोड़ रूपए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?