By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: एचईआरसी का फैसला रद्द करने के लिए मुख्यमंत्री धारा 108 का उपयोग करें: प्रो. संपत सिंह
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

एचईआरसी का फैसला रद्द करने के लिए मुख्यमंत्री धारा 108 का उपयोग करें: प्रो. संपत सिंह

khushi Mukhija
Last updated: October 22, 2026 6:06 pm
khushi Mukhija
Published: October 22, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) द्वारा इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को 25 वर्षों के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस दिए जाने के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह ने गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सरकार तुरंत विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 108 का उपयोग कर जनहित में नीतिगत निर्देश जारी करे और इस फैसले को रद्द करे।

केंद्रीय मंत्री और सरकार पर गंभीर आरोप

प्रो. संपत सिंह ने आरोप लगाया कि समानांतर बिजली वितरण का यह लाइसेंस केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के इशारे पर उनकी करीबी कंपनी को दिया गया है। उन्होंने कहा कि मात्र 1 करोड़ रुपये की पूंजी वाली एक नई कंपनी को 4,700 करोड़ रुपये की परियोजना का लाइसेंस सौंपा गया है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उस बयान को बेतुका और जनता को गुमराह करने वाला बताया, जिसमें सरकार द्वारा इस फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की बात कही गई है।

बिजली कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल को इनेलो का समर्थन

हरियाणा में बनेगा विरासत कॉरिडोर, 1857 के शहीद स्थलों को जोड़ा जाएगा

हरियाणा के बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं द्वारा लाइसेंस रद्द करने की मांग को लेकर की जा रही हड़ताल का इनेलो ने पूर्ण समर्थन किया है। प्रो. संपत सिंह ने कहा कि निजी कंपनी के आने से सार्वजनिक वितरण निगमों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा और लाभ कमाने वाले कॉरपोरेट उपभोक्ता निजी हाथों में चले जाएंगे। इसका सीधा नुकसान ग्रामीण इलाकों, किसानों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

कांग्रेस और बीजेपी की मिलीभगत पर निशाना

इनेलो नेता ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के किसी भी नेता ने इस समानांतर वितरण लाइसेंस का विरोध नहीं किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस और भाजपा की आपस में मिलीभगत है।

ग्रामीण और किसानों पर पड़ेगा अतिरिक्त वित्तीय बोझ

ओवरलोडिंग पर सख्ती, एक टोल से 46 लाख जुर्माना

प्रो. संपत सिंह के अनुसार, गुरुग्राम शहर से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) को कुल राजस्व का 42.98% (₹9,493 करोड़) प्राप्त होता है। निजी कंपनी गुरुग्राम जैसे भारी राजस्व वाले क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करेगी, जबकि नूंह जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए महज 6.5% निवेश प्रस्तावित है। इससे निगम को सालाना करीब ₹3,000 करोड़ का क्रॉस-सब्सिडी घाटा और भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ेगा, जिसकी भरपाई का बोझ आम जनता और किसानों पर डाला जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि इनेलो इस फैसले के खिलाफ अदालतों से लेकर सड़कों तक पूरी कानूनी, तकनीकी और राजनीतिक ताकत के साथ लड़ाई लड़ेगी।

 

 

स्मृति ईरानी का बूथ संवाद: हर बूथ पर बनेगी 11 सदस्यीय समिति, करेंगी रात्रि प्रवास

 

 

You Might Also Like

धनाना के सतलोक आश्रम में बच्चे से बदसलूकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गुरुग्राम में 71 बिल्डरों के बैंक खाते फ्रीज, 446 करोड़ रुपये की वसूली का रास्ता साफ
चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस में 2029 के विधानसभा चुनाव से करीब तीन साल पहले ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान सामने आने लगी है।
तीर्थ-पर्यटन स्थलों पर बनेगा 500 मीटर का क्लीन जोन; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा सरकार की बड़ी तैयारी
504 करोड़ के बैंक घोटाले में CA समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर; 5 IAS अफसरों पर केस चलाने की मंजूरी मांगी
TAGGED:chiefdecisionministersectionshouldturnuse
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में अब लावारिस कुत्तों का होगा अपना ठिकाना, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने बनाई ये योजना

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 29, 2025
1 साल में हरियाणा की भाजपा सरकार ने कितने वादे किए पूरे ? CM सैनी ने किया बड़ा दावा, यहां पढ़िए
ASI संदीप लाठर के परिवार से मिले हरियाणा के राज्यपाल, आर्थिक मदद की घोषणा
हरियाणा के इस नेता ने जान का खतरा बताकर मांगी सुरक्षा, हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा
बैंक घोटाला: मोबाइल नंबर बदला, ई-मेल में तीन अक्षर घुमाए और 187 करोड़ रुपये निकाल लिए
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?