By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: 1 साल में हरियाणा की भाजपा सरकार ने कितने वादे किए पूरे ? CM सैनी ने किया बड़ा दावा, यहां पढ़िए
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़राजनीतिहरियाणा सरकार

1 साल में हरियाणा की भाजपा सरकार ने कितने वादे किए पूरे ? CM सैनी ने किया बड़ा दावा, यहां पढ़िए

Yuva Haryana
Last updated: October 27, 2025 11:12 am
Yuva Haryana
Published: October 27, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार बनी सरकार को एक साल पूरा हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा दावा किया है।

रविवार को हिसार जिले के नलवा हलके में आयोजित धन्यवाद रैली में सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए निरंतर विकास कार्य करवा रही है।

उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले जनता को दिए गए 217 संकल्पों में से 48 संकल्प मात्र एक वर्ष में पूरे हो चुके हैं और इस वर्ष के अंत तक 90 और वादों को पूरा कर लिया जाएगा।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इसी प्रकार हिसार ज़िले के लिए भी पांच संकल्प लिए गए हैं, जिनमें औद्योगिक क्लस्टर की स्थापना, हिसार हवाई अड्डे का अंतरराष्ट्रीय कार्गो हब के रूप में विस्तार, सेरेमिक पार्क का निर्माण, अमरुद प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग प्लांट की स्थापना और 800 मेगावाट का नया थर्मल पावर प्लांट शामिल हैं जिन्हें पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार गति से कार्य कर रही है।

बैलगाड़ी पर सवार होकर रैली स्थल तक गए सीएम 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 10 वर्ष में केवल किसानों को फसल खराबे का केवल मात्र 1155 करोड रुपए जारी किये गए, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में फसल खराबे के 15,465 करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंचाए।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के रूप में 1,48,000 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटिश राज के समय से चली आ रही आबियाना प्रणाली को समाप्त कर किसानों को राहत दी गई है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हरियाणा देश का ऐसा राज्य है जहां सामाजिक सुरक्षा पेंशन सबसे अधिक दी जा रही है, जिसे हाल ही में 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,200 रुपये मासिक किया गया है।

इसके अतिरिक्त, “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत गरीब महिलाओं को आगामी 1 नवंबर से 2,100 रुपये मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सीएम की घोषणाएं
• आजाद नगर में अर्बन हेल्थ सेंटर और एक प्राथमिक विद्यालय का उच्च विद्यालय में अपग्रेडेशन
• पनिहार में सब हेल्थ सेंटर और वॉटर पंपिंग स्टेशन (₹4.71 करोड़)
• सीवरेज व बरसाती जल निकासी प्रणाली (₹33 करोड़)
• ओपी जिंदल माइनर विस्तार (₹1.43 करोड़)
• रतेरा–तलवंडी खरीफ पाइपलाइन (₹32.19 करोड़)
• सौर ऊर्जा आधारित माइक्रो इरिगेशन परियोजना (₹33.24 करोड़)
• 61 सड़कों (215 किमी) की मरम्मत एवं मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों का रखरखाव
• पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के नाम से प्रवेश द्वार का निर्माण
• मंडी बोर्ड सड़कों के रखरखाव के लिए ₹5 करोड़ तथा ग्रामीण विकास कार्यों के लिए ₹5 करोड़ की अतिरिक्त घोषणा

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

You Might Also Like

JJP के संगठन में विस्तार, 32 पदाधिकारी घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट
हरियाणा के ये दो छात्र संगठन हुए एक, युवाओं के हितों की लड़ाई को मजबूत करने का किया दावा
हरियाणा में बाहरी राज्यों से कितने युवा लगे सरकारी नौकरी ? HPSC ने जारी किए ये आंकड़े
हरियाणा में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, इन जिलों में छाएगा घना कोहरा
मानेसर लैंड स्कैम, पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा सहित अन्य आरोपियों को बड़ा झटका, जानें पूरा मामला
TAGGED:How many promises has the Haryana BJP government fulfilled in one year? CM Saini made a bold claimread here.
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मनोरंजनहरियाणा न्यूज़

आ गई है पुनर्जन्म की कहानी पर बनी हरियाणा की सबसे तगड़ी वेब सीरीज, इस OTT पर जाकर देखें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 31, 2025
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में कौन आया और किसने बनाई दूरी ?, पढ़िए पूरी अपडेट
JJP का मंथन, स्थापना दिवस कार्यक्रम और संगठन मजबूती पर लिए कई अहम फैसले
CM बनने की इच्छा पर क्या बोले मंत्री अनिल विज ? सामने आया ये नया बयान
हरियाणा में पिछले 7 सालों में 400 सरकारी स्कूलों पर लगा ताला, शिक्षा मंत्री का क्या कहना? पढ़ें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?