By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CA समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर; 5 IAS अफसरों पर केस चलाने की मंजूरी मांगी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

504 करोड़ के बैंक घोटाले में CA समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर; 5 IAS अफसरों पर केस चलाने की मंजूरी मांगी

khushi Mukhija
Last updated: October 13, 2026 11:49 am
khushi Mukhija
Published: October 13, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के चर्चित ₹504 करोड़ के बैंक घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कार्रवाई तेज कर दी है। सीबीआई ने मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने चारों को तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है।

इन 4 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी:

  1. गौरव कंसल (संचालक – भारत डिस्ट्रीब्यूटर्स, सेक्टर-35, चंडीगढ़)
  2. मोहित गोयल (संचालक – चंडीगढ़ मेगा स्टोर)
  3. सिद्धार्थ नरूला (चार्टर्ड अकाउंटेंट – CA)
  4. मनोज (निवासी – पंचकूला)

सरकारी खातों से निजी फर्मों में पहुंची भारी रकम

सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि सरकारी खातों से पैसा निजी कंपनियों व फर्मों के खातों में ट्रांसफर किया गया:

भारत डिस्ट्रीब्यूटर्स (गौरव कंसल): 6 दिसंबर 2023 से 5 दिसंबर 2025 के बीच 82 लेनदेन के जरिए ₹26.78 करोड़ आए और 66 लेनदेन के जरिए ₹25.18 करोड़ वापस भेजे गए।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव: 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी पर सुबह 10 बजे खुलेंगे विद्यालय

चंडीगढ़ मेगा स्टोर (मोहित गोयल): फर्मों के खातों में 112 लेनदेन के जरिए ₹59.50 करोड़ आए और करीब ₹45.45 करोड़ वापस ट्रांसफर किए गए।

बैंक खाते खुलवाने में CA की अहम भूमिका

जांच के अनुसार, CA सिद्धार्थ नरूला पर दो कारोबारियों के नाम से फर्जी/संदिग्ध बैंक खाते खुलवाने का आरोप है। मार्च 2025 में चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित बैंक शाखा में ये खाते खोले गए थे।

सीबीआई फिलहाल तत्कालीन ब्रांच मैनेजर ऋभव ऋषि से जुड़ी फर्मों, आरएस ट्रेडर्स, कैपको फिनटेक सर्विसेज, स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट्स और एसआरआर प्लानिंग गुरुस जैसी कई अन्य कंपनियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

5 IAS और 1 पूर्व IAS अधिकारी पर केस चलाने की अनुमति मांगी

हरियाणा में बारिश से मंडियों में भीगा 8.76 लाख टन धान, अंकुरित होने के खतरे से परेशान किसानों ने सुखाने के लिए फैलाई ढेरियाँ

घोटाले की आंच अब प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंच गई है। सीबीआई ने हरियाणा सरकार से 5 मौजूदा और 1 पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने (Prosecution Sanction) की मंजूरी मांगी है।

नामज़द अधिकारी:

  • विनीत गर्ग (1991 बैच IAS)
  • पंकज अग्रवाल (2000 बैच IAS)
  • मोहम्मद शाइन (2002 बैच IAS)
  • साकेत कुमार (2005 बैच IAS)
  • आरके सिंह (2012 बैच IAS)
  • प्रदीप कुमार (पूर्व IAS अधिकारी)

नोट: सीबीआई ने मुख्य सचिव को आरोप-पत्र की प्रति भी सौंप दी है। इसके अलावा, विकास एवं पंचायत विभाग के तत्कालीन अधीक्षक नरेश कुमार (जिन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है) के खिलाफ भी केस चलाने की मंजूरी मांगी गई है।

 

 

खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नरमी: 1,742 मामलों में से 895 में लगाया गया सिर्फ 10 हजार रुपये तक का जुर्माना

You Might Also Like

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी
अंबाला में बड़ा हादसा: 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभराकर गिरी, 5 मजदूरों की मौत, 17 दबे
पानीपत और सोनीपत की 63 औद्योगिक इकाइयां प्रदूषण फैलाते पकड़ी गईं, HSPCB का नोटिस
चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस में 2029 के विधानसभा चुनाव से करीब तीन साल पहले ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान सामने आने लगी है।
हरियाणा: शराब कारोबार में ₹21.30 करोड़ का बड़ा घोटाला, सॉफ्टवेयर में हेराफेरी कर लगाया चूना; 6 ठेके और L-13 गोदाम सील
TAGGED:4 accusedarrestedbankcaincludingScam
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़

हरियाणा को मिलेगा एक और बड़ा मिल्क प्लांट, इस जिले में लगेगा प्रदेश का सातवां दूध प्लांट

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 17, 2025
हरियाणा में एचटेट परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, बोर्ड ने अभ्यर्थियों को दी ये छूट
हरियाणा में इसलिए नहीं जीत पाई कांग्रेस, इस कांग्रेसी नेता ने बताया हार का बड़ा कारण
हरियाणा में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर दीपेंद्र हुड्डा का हमला, नए विधानसभा चुनाव कराने की मांग
IDFC बैंक घोटाला: IAS साकेत कुमार पर रिश्वत के सबूत मिटाने के गंभीर आरोप, मो. शाइन मुख्य सूत्रधार
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?