By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: कांग्रेस-भाजपा में घमासान: एसआईआर और महारैली पर प्रदेश अध्यक्ष आमने-सामने
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

कांग्रेस-भाजपा में घमासान: एसआईआर और महारैली पर प्रदेश अध्यक्ष आमने-सामने

khushi Mukhija
Last updated: October 26, 2026 12:18 pm
khushi Mukhija
Published: October 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘इंडिया गठबंधन’ की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली’ को लेकर कांग्रेस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों ने एक-दूसरे पर तीखा निशाना साधा है। नारनौल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर दिया, वहीं रोहतक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ। अर्चना गुप्ता ने विपक्ष के बयानों पर पलटवार करते हुए युवाओं को भ्रामक प्रचार से सतर्क रहने की सलाह दी।

कांग्रेस की रणनीति: महारैली में हरियाणा से अधिक भागीदारी पर जोर

नारनौल में एक बैठक के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता सूचियों की निष्पक्षता, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और हर पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र के सबसे अहम मुद्दे हैं।

सीईसी पर सवाल: उन्होंने कहा कि महारैली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके विरुद्ध जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई जाएगी।

हरियाणा की मंडियों में पहुंच रहा यूपी का धान, इंद्री में आढ़ती पर FIR; खरीद व्यवस्था पर उठे सवाल

कार्यकर्ताओं को निर्देश: कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे मतदाता सूचियों में कथित विसंगतियों का रिकॉर्ड तैयार करें, पात्र मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और जनसंपर्क अभियान चलाएं।

कानूनी कार्रवाई की मांग: उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में कानून उल्लंघन की जिम्मेदारी प्रमाणित होती है, तो संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

भाजपा का पलटवार: ‘विपक्ष का झूठ कभी सच नहीं होगा’

रोहतक में मदनलाल ढींगरा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित ‘विकसित भारत युवा कन्वेंशन’ को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ । अर्चना गुप्ता ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया।

रोहतक में मनरेगा फंड की कथित गड़बड़ी की जांच करेगी विजिलेंस

झूठ और भ्रामक प्रचार: उन्होंने कहा कि विपक्ष की सोच यह है कि एक झूठ को 10 बार बोलने से लोग उसे सच मान लेंगे, लेकिन जागरूक जनता और युवा उनके इस नापाक सूबे को कभी सफल नहीं होने देंगे।

सोशल मीडिया से सतर्कता: उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक प्रचार से सतर्क रहें और केवल तथ्यात्मक व सकारात्मक सामग्री ही साझा करें।

वोकल फॉर लोकल का संदेश: डॉ. गुप्ता ने युवाओं से आग्रह किया कि इस दिवाली पर वे केवल स्वदेशी वस्तुओं का ही चयन करें और अपने घर पर किसी गरीब कुम्हार के हाथ से बना मिट्टी का दीया ही लाएं।

अनिल विज का कांग्रेस पर तंज

‘थारा फूफा जिंदा है’ फेम दूलीचंद का 106 वर्ष की आयु में निधन, गुब्बारों से सजी अंतिम यात्रा

उधर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की प्रस्तावित रैली पर निशाना साधते हुए इसे चुनावी हार का मातम बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है। विज ने कांग्रेस को जनता के बीच जाकर सरकार की कमियां बताने और चुनाव जीतकर सत्ता में आने की सलाह दी है।

You Might Also Like

हरियाणा में 1,646 वार्ड समितियों के गठन पर कानूनी सवाल, एडवोकेट ने सरकार को भेजा नोटिस
हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल: ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप लॉन्च, जानिए की क्या है ‘सतर्क-हरियाणा’ ऐप
हरियाणा मानवाधिकार आयोग: 10 साल में 28,719 शिकायतें दर्ज, 43% मामले पुलिस के खिलाफ
‘थारा फूफा जिंदा है’ फेम दूलीचंद का 106 वर्ष की आयु में निधन, गुब्बारों से सजी अंतिम यात्रा
अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट का आदेश जारी, सेवा विस्तार पर सस्पेंस बरकरार
TAGGED:bothclashmegaofoverpartiespresidentsrallySIRstate
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा के गांवों और शहरों में फायर सेफ्टी पर फोकस, इन जिलों में इतने नए फायर स्टेशन खोलने को मिली मंजूरी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 7, 2026
Haryana’s biggest web series released on the Stage OTT
हरियाणा की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गिरफ्तार, एससी समाज पर टिप्पणी करके नए विवाद में फंसी
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सामने कांग्रेसियों का हंगामा, राव नरेंद्र बोले- “हमें ऐसे कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं”
रेवाड़ी की सरपंच पिंकी का अनोखा विरोध, Guinness रिकॉर्ड के लिए किया आवेदन
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?