By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा-NCR में उतरेंगी 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा-NCR में उतरेंगी 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन

khushi Mukhija
Last updated: November 15, 2026 12:22 pm
khushi Mukhija
Published: November 15, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: दूध में मिलावट का शक हो, पनीर की गुणवत्ता पर सवाल हो या फिर मसालों में गड़बड़ी की आशंका, अब इसकी जांच के लिए लंबी प्रयोगशाला प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना होगा। खाद्य पदार्थों की जांच की सुविधा को सीधे बाजार और प्रतिष्ठानों तक पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है। इसके तहत हरियाणा के एनसीआर जिलों में 28 मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन उतारी जाएंगी, जिन्हें ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ नाम दिया गया है।

25.20 करोड़ रुपये होंगे खर्च

इन वैन का मुख्य उद्देश्य खाद्य पदार्थों की जांच को केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित रखने के बजाय मौके पर ही शुरुआती जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HMSCL) 25.20 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी में है।

हरियाणा की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएंगी सैलजा: गोगी

बाजारों में आसान होगी निगरानी

वर्तमान व्यवस्था में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए विभागीय स्तर पर सैंपल लेकर उन्हें प्रयोगशाला भेजना पड़ता है। नई मोबाइल वैन के आने से जांच का दायरा और पहुंच दोनों बढ़ेंगे। विभाग की टीमें निर्धारित स्थानों, विशेषकर उन बाजारों और खाद्य प्रतिष्ठानों में पहुंचकर प्रारंभिक जांच कर सकेंगी, जहां नियमित निगरानी की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है। इससे खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी के साथ-साथ आम लोगों को भी शुद्ध खाद्य पदार्थ मिलने में बड़ी मदद मिलेगी।

90 दिनों में पूरी होगी आपूर्ति

लखानी इंडिया पर ED की कार्रवाई, 162 करोड़ के फर्जीवाड़े में चार्जशीट दाखिल

निरीक्षण के दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच होने से मिलावट की आशंका सामने आने पर विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए तुरंत शुरुआती जानकारी मिल सकेगी। हालांकि, मौके पर की जाने वाली जांच को हर स्थिति में अंतिम लैब रिपोर्ट या कानूनी प्रमाण नहीं माना जाएगा; आवश्यकता पड़ने पर सैंपल की विस्तृत जांच प्रयोगशाला में कराई जाएगी। इस योजना के तहत जारी टेंडर में वैन की आपूर्ति के लिए 90 दिन की अवधि तय की गई है, जिसके बाद इनके संचालन की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

करनाल में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

You Might Also Like

हरियाणा में डिस्कॉम लाइसेंस रद्द करने पर विवाद
नवंबर में कम पड़ेगी ठंड, तापमान रहेगा सामान्य से ऊपर
अमित जानी का दावा- बदमाशों ने हथियार दिखाकर पीछा किया; पुलिस बोली- मामूली विवाद था
Whatsapp पर आया ये वेडिंग कार्ड भूलकर भी मत करना डाउनलोड, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
हरियाणा के 4 खिलाड़ियों को IOA चुनाव में वोटिंग का अधिकार
TAGGED:EatSafeHaryanaFoodSafetyHaryanaFoodSafetyOnWheelsFSSAIHaryanaNCRHaryanaNewsMilawatkhoriMobileFoodTestingVan
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में सरकारी भुगतान में देरी पर अब मिलेगा ब्याज, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिए निर्देश

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 28, 2026
Haryana : CM Saini inaugurates 27th Haryana State Sports Festival, over 6000 players to participate
हरियाणा का यह ओलंपियन खिलाड़ी बना लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी उपाधि
हरियाणा के DGP को लीगल नोटिस, थार मालिक ने सार्वजनिक माफी मांगने की क्यों मांग की ? जानें
मौसम का बदलेगा मिजाज, हरियाणा और पंजाब में बारिश का अलर्ट
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?