By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में रिलायंस जियो का जोरदार प्रदर्शन, इस मामले में दी सबको मात
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्यसोशल-वायरल

हरियाणा में रिलायंस जियो का जोरदार प्रदर्शन, इस मामले में दी सबको मात

Yuva Haryana
Last updated: December 30, 2025 7:07 pm
Yuva Haryana
Published: December 30, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : रिलायंस जियो ने साल 2025 में हरियाणा में होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में अपना दबदबा बनाए रखा है। साल के पहले दस महीनों में राज्य में 2.34 लाख नए जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर ग्राहक जोड़े।

जियो ने हरियाणा में अपने होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या में 83 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि दर्ज की और 31 अक्टूबर, 2025 तक जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर के कुल ग्राहकों की संख्या 5.14 लाख हो गई है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की दिसंबर 2024 की ग्राहक डेटा रिपोर्ट के अनुसार 31 दिसंबर, 2024 तक हरियाणा में जियो के पास जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर के कुल 2.80 लाख ग्राहक थे, जो इसकी वायरलाइन और 5जी और यूबीआर आधारित फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस होम ब्रॉडबैंड सेवाएं हैं, जबकि इसके निकटतम प्रतिस्पर्धी के पास 2.22 लाख वायरलाइन होम ब्रॉडबैंड ग्राहक थे।

राज्य में 31 अक्टूबर, 2025 तक जियो के होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 5.14 लाख हो गई, जिसमें 1.73 लाख जियो फाइबर और 3.41 लाख जियो एयर फाइबर ग्राहक शामिल है।

बिना भाजपा के झंडे ‘स्नेह मिलन’ कर रहे कुलदीप बिश्नोई, हरियाणा की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू

वहीं, जियो का निकटतम प्रतिस्पर्धी अक्टूबर 2025 के अंत तक 3.71 लाख वायरलाइन होम ब्रॉडबैंड ग्राहकों के साथ पिछड़ गया।

जियो की फिक्स्ड वायरलेस और वायरलाइन होम ब्रॉडबैंड सेवाएं राज्य भर के उपभोक्ताओं को विश्व स्तरीय होम एंटरटेनमेंट और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान कर रही हैं।

इसके अलावा, ट्राई की अक्टूबर 2025 की नवीनतम ग्राहक डेटा रिपोर्ट के अनुसार जियो हरियाणा में 83.54 लाख ग्राहकों के साथ मोबाइल वायरलेस सेगमेंट में भी लीडर है ।

हरियाणा में जियो की ग्रोथ की वजह इसकी सेवाओं में उपभोक्ताओं का मजबूत विश्वास और राज्य भर में इसके ऑल-आईपी 4जी और ट्रू 5जी नेटवर्क की तकनीकी श्रेष्ठता है।

एसटीएफ का बड़ा एक्शन: देश में सबसे ज्यादा 15 भगौड़े गैंगस्टर हरियाणा लाए गए वापस, जानें पूरी सूची

जियो ने अपनी जियो एयर फाइबर और जियो फाइबर सेवाओं का तेज़ी से विस्तार किया है, जो पूरे हरियाणा में उपलब्ध हैं।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर जियो के लिए यह कई उपलब्धियों का वर्ष रहा है और जियो सितंबर 2025 में 50 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार करने वाला पहला भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गया, जिससे ट्रैफिक वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल डेटा नेटवर्क के रूप में इसकी पोजीशन और मजबूत हो गई।

जियो ने विश्व का नंबर 1 एफडब्ल्यूए प्रदाता बनने की दिशा में भी एक बड़ी छलांग लगाई, क्योंकि जियो एयर फाइबर, इसकी 5जी और यूबीआर आधारित फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सेवा, जुलाई 2025 में ग्राहकों की संख्या के मामले में टी-मोबाइल को पीछे छोड़ते हुए वैश्विक लीडर बन गई।

अभी इसके 1 करोड़ से अधिक जियो एयर फाइबर ग्राहक हैं, जो विश्व स्तरीय होम एंटरटेनमेंट और असीमित वाईफाई का आनंद ले रहे हैं क्योंकि इसका स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स गेमिंग, एंटरटेनमेंट और क्लाउड को एकीकृत करता है। ट्रू 5जी नेटवर्क का विस्तार तेजी से हुआ है, और अब 5जी सेवाओं द्वारा डेटा की खपत कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा हो गया है।

वायरल रील स्टंट ने पहुंचाया थाने तक

You Might Also Like

हरियाणा में अपराध में 9.35% की गिरावट, सख्त एक्शन मोड में पुलिस; हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ चलेगा 15 दिनों का विशेष अभियान
कौन है राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई ब्राजील की मॉडल ? उसने खुद सामने आकर बताई ये बात
गुरुग्राम में प्रदूषण पर सख्ती: बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, 1,000 साइटों पर लाइव मॉनिटरिंग
गूगल वर्ड कोच (Google Word Coach) क्या है? शुरुआती लोगों के लिए आसान गाइड
IDFC बैंक घोटाला: अधिकारियों ने चेतावनियों को किया नजरअंदाज, 657 करोड़ रुपये का हुआ खेल
TAGGED:beats everyone in this matterReliance Jio's strong performance in Haryanaइस मामले में दी सबको मातवायरलाइन होम ब्रॉडबैंड सेवाएंहरियाणा में रिलायंस जियो का जोरदार प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Google Word Coach
अन्य

गूगल वर्ड कोच (Google Word Coach) क्या है? शुरुआती लोगों के लिए आसान गाइड

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 20, 2025
हरियाणा में काली कमाई पर बड़ा एक्शन, ED के रडार पर आया कुख्यात गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह
हरियाणा कांग्रेस ने बनाई अनुशासन कमेटी, अब पार्टी लाइन से हटकर चलने वालों पर इन 5 नेताओं की रहेगी नजर
हरियाणा में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
सीएम के जापान दौरे को दुष्यंत ने बताया सैर सपाटा, कही यह बड़ी बात
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?