By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा के 1400 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने मांगी जॉब सिक्योरिटी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा के 1400 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने मांगी जॉब सिक्योरिटी

khushi Mukhija
Last updated: November 19, 2026 3:23 pm
khushi Mukhija
Published: November 19, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा के राजकीय विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 1400 कॉन्ट्रैक्चुअल असिस्टेंट प्रोफेसरों और शिक्षकों को जॉब सिक्योरिटी देने के लिए अलग एक्ट बनाने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन हरियाणा विश्वविद्यालय अनुबंधित शिक्षक संघ (हुकटा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय मलिक के नेतृत्व में बुधवार को चंडीगढ़ स्थित आवास पर सौंपा गया। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को भी ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में जल्द कानून बनाने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल का दावा है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा दोनों ने उन्हें आगामी विधानसभा सत्र में इस विषय से जुड़ा विधेयक लाने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि विश्वविद्यालयों के लगभग 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘हरियाणा राज्य विश्वविद्यालय अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर (सेवा सुरक्षा) एक्ट, 2026’ की लंबित प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए।

हरियाणा में 2027 तक HIV खत्म करने का मिशन, DC संभालेंगे कमान

डॉ. विजय मलिक ने बताया कि प्रदेश के 21 राजकीय विश्वविद्यालयों में यूजीसी नेट और पीएचडी जैसी निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं व विधिवत चयन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त लगभग 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर और शिक्षक पिछले करीब 15 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में उनके वेतन में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।

मलिक के अनुसार, 12 दिसंबर 2024 से 14 अक्टूबर 2026 के बीच उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों से आवश्यक जानकारी जुटाने के लिए 6 मूल पत्र और 8 रिमाइंडर जारी किए थे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट तीन बार सौंपी जा चुकी है। अब सभी आवश्यक सूचनाएं और कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी हैं, इसलिए सरकार को बिना देरी किए आगामी सत्र में विधेयक पारित कराना चाहिए।

27 साल बाद शिक्षिका को न्याय, 1999 से मान्य होगी नियुक्ति

गुरुग्राम में विकास कार्यों के भुगतान पर पार्षद की मंजूरी जरूरी

You Might Also Like

हरियाणा में ₹231 करोड़ के टेंडर मंजूर, सिरसा जेल में बनेंगे मकान और बैरक
लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, अब 23.50 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये
मेवात में नकली पनीर का बड़ा खुलासा: एक महीने में 10 हजार किलो मिलावटी पनीर जब्त, दिल्ली-एनसीआर तक सप्लाई
हरियाणा में पंचायत उपचुनावों की तैयारी, कहां कितने पद पड़े खाली ? जानें
Haryana’s biggest web series released on the Stage OTT
TAGGED:ChandigarhContractual Assistant ProfessorsEducation NewsHaryana UniversitiesHUCTAJob Security Act 2026Mahipal DhandaNayab Singh Sainiहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीभारतहरियाणा न्यूज़

छोटी सी उम्र में बनाई बड़ी पहचान, कृत्रिम पैर के सहारे हरियाणा की बेटी ने किया कमाल

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 27, 2025
हरियाणा में भ्रष्टाचार के ट्रैप केस का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा
हरियाणा में सर्दी की छुट्टियों की घोषणा, इस दिन से 15 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल
हरियाणा में छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए आंदोलन की तैयारी, इस छात्र संगठन ने किया ये ऐलान
कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता की जान को खतरा, ग्रेनेड लांचर से उड़ाने की मिली धमकी, पूरा मामला पढ़िए
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?