By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में 2027 तक HIV खत्म करने का मिशन, DC संभालेंगे कमान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा में 2027 तक HIV खत्म करने का मिशन, DC संभालेंगे कमान

khushi Mukhija
Last updated: November 19, 2026 3:28 pm
khushi Mukhija
Published: November 19, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा सरकार ने प्रदेश को एचआईवी संक्रमण से मुक्त करने के लिए कमर कस ली है। मिशन के तहत मां से बच्चे में होने वाले एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस-बी संक्रमण को जड़ से समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए चंडीगढ़ में हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (एचएसएसीएस) की ओर से ‘सुरक्षा संकल्प कार्यशाला’ आयोजित की गई।

अब इस पूरे अभियान की कमान जिलों के उपायुक्तों (डीसी) और 6 डिवीजनल कमिश्नरों को सौंपी गई है। मरीजों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव रोकने के लिए इन कमिश्नरों को ‘लोकपाल’ की जिम्मेदारी भी दी गई है। कार्यशाला में स्पष्ट किया गया कि ‘एचआईवी/एड्स एक्ट 2017’ के तहत भेदभाव करने या मरीज की पहचान उजागर करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा के 1400 असिस्टेंट प्रोफेसरों ने मांगी जॉब सिक्योरिटी

आंकड़ों में हरियाणा की स्थिति

  • एचआईवी नियंत्रण और पहचान के मामले में हरियाणा राष्ट्रीय औसत से आगे निकल चुका है।
  • प्रदेश में संभावित मरीजों की पहचान 7 प्रतिशत तक पहुंच गई है और 91.1 प्रतिशत मरीजों का उपचार जारी है।
  • राज्य में 105 जांच केंद्र (आईसीटीसी) और 24 एआरटी सेंटर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
  • करीब 16,640 मरीजों को हर महीने 2,250 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

अधिकारियों के प्रमुख बिंदु

27 साल बाद शिक्षिका को न्याय, 1999 से मान्य होगी नियुक्ति

डॉ. मुक्ता कुमार (प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एचएसएसीएस): जिला स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें होना बेहद जरूरी है। 105 जांच केंद्रों और 24 एआरटी सेंटरों का ऐसा मजबूत नेटवर्क तैयार किया गया है, जिससे निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

डॉ. सुमिता मिश्रा (एसीएस, हेल्थ एंड चेयरपर्सन, एचएसएसीएस): जिलों में डीसी के नेतृत्व और सभी विभागों के बेहतर तालमेल से ही अभियान सफल होगा। सिविल सर्जन तकनीकी पहलुओं को संभालेंगे और डीसी प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करेंगे, साथ ही समाज से भेदभाव को हर हाल में खत्म करना होगा।

गुरुग्राम में विकास कार्यों के भुगतान पर पार्षद की मंजूरी जरूरी

You Might Also Like

मोरनी में 22 अवैध गेस्ट हाउस सील, नए निर्माण पर रोक
हरियाणा में ₹231 करोड़ के टेंडर मंजूर, सिरसा जेल में बनेंगे मकान और बैरक
पुराना बकाया छोड़ नए कनेक्शन से जल रही बिजली की होगी जांच, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के सख्त निर्देश
हरियाणा में गेहूं की फसल पर मौसम की मेहरबानी, बंपर पैदावार होने की उम्मीद
राइस शैलर मालिकों पर शिकंजा: 50 करोड़ की वसूली का अल्टीमेटम
TAGGED:AIDS AwarenessChandigarhHealthcare PolicyHIV ControlHSACSMission 2027PanchkulaPublic HealthSuraksha Sankalp Karyashalaहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

गुरुग्राम में 80 पेंडिंग चालान वाली बाइक जब्त

Bhawana Vats
Bhawana Vats
October 7, 2026
विरोध के बाद UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कही ये बड़ी बात
बैंक घोटाला: मोबाइल नंबर बदला, ई-मेल में तीन अक्षर घुमाए और 187 करोड़ रुपये निकाल लिए
थार-बुलेट वाले बयान पर हरियाणा के डीजीपी की सफाई, “90% लोग मेरी बात से सहमत” का किया दावा
हरियाणा के मुख्य सचिव (Chief Secretary Haryana) : कौन हैं, क्या भूमिका है और क्यों हैं चर्चा में?
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?