Yuva Haryana : हरियाणा के किसान भाईयों के लिए बेहद अच्छी खबर है। दरअसल, इस बार मौसम की मेहरबानी के चलते राज्य में गेहूं की फसल की बंपर पैदावार होने की संभावना जताई गई है।
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार फसलों के लिए मौसम अनुकूल रहा है और खासकर गेहूं की फसल में अच्छा फुटाव हुआ है, जिससे अधिक पैदावार देखने को मिलेगी।
वहीं प्रदेश में आने वाले दिनों के लिए मौसम की बात करें तो सोमवार रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। प्रदेश में फिलहाल रात के तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। भिवानी 8.5 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रात का तापमान भी सामान्य होता जा रहा है। सोमवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम बदलेगा और जिससे 17-18 फरवरी को कई इलाकों में बरसात के आसार है। ऐसे में सोमवार और मंगलवार को प्रदेश में रात के तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।
हरियाणा में आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है और इससे रबी फसलों में अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।




The customer service team here actually goes the extra mile to make sure players feel valued. I enjoy the variety of table games and how fast they resolve any account questions. Take a look at g7betcasino when you need a trustworthy gaming home