By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, अब 23.50 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
CM Nayab Singh giving lado Laxmi Yojna Benefits
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, अब 23.50 लाख महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये

Haryana Government has expanded benefits of Lado Laxmi scheme for women.

Deepkamal Saharan
Last updated: September 19, 2026 1:39 pm
Deepkamal Saharan - Editor
Published: September 19, 2026
Share
CM Nayab Singh giving lado Laxmi Yojna Benefits
SHARE

1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं भी पात्र, दूसरे चरण का शुभारंभ और नए आवेदन शुरू

चंडीगढ़, 19 सितंबर (दीपकमल सहारण)। हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana-DDLLY) का दायरा बढ़ाकर अब 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को भी इसमें शामिल कर लिया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता (Financial Assistance) दी जाएगी।

Contents
1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं भी पात्र, दूसरे चरण का शुभारंभ और नए आवेदन शुरूआय सीमा बढ़ी, 13.50 लाख नई महिलाओं को लाभ का रास्ता साफदूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू2026-27 के बजट में 6500 करोड़ रुपये का प्रावधान11 किस्तों में 2254 करोड़ रुपये से अधिक जारीदूसरे राज्यों में महिलाओं को कितनी आर्थिक सहायता1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की जिलेवार संभावित महिला लाभार्थीमहिलाओं को दूसरी योजनाओं का लाभ भी मिलता रहेगा

सरकार के इस विस्तार के बाद योजना के लाभार्थियों की संख्या करीब 23.50 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। इससे पहले एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की करीब 10 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना के दूसरे चरण (Second Phase) का शुभारंभ करते हुए नए पोर्टल (Portal) को लॉन्च किया।

नई आय सीमा के तहत 17 लाख 13 हजार 447 महिलाएं संभावित पात्र दायरे में आती हैं। इनमें करीब साढ़े तीन लाख महिलाएं ऐसी हैं, जो पहले से किसी अन्य योजना का लाभ ले रही हैं। ऐसे में करीब 13.50 लाख नई महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक सहायता मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

हर पात्र महिला को सालाना 25,200 रुपये की सहायता मिलेगी। नए लाभार्थियों के लिए पंजीकरण (Registration) 17 सितंबर से शुरू हो चुका है और पात्र महिलाएं निर्धारित मोबाइल ऐप (Mobile App) या पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

 

आय सीमा बढ़ी, 13.50 लाख नई महिलाओं को लाभ का रास्ता साफ

पहले योजना में एक लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को शामिल किया गया था। अब यह सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी गई है।

हरियाणा को मिलेंगे 102 नए अफसर, HCS और HPS के इतने पद शामिल

सरकार के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, नई आय सीमा के दायरे में कुल 17,13,447 महिलाएं आती हैं। इनमें से करीब 3.50 लाख महिलाएं पहले से किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ले रही हैं। इसलिए लगभग 13.50 लाख महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने का नया रास्ता खुला है।

योजना के तहत पात्र महिला को हर महीने 2,100 रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। सरकारी योजना की आधिकारिक जानकारी के अनुसार पात्रता के लिए महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होना तथा परिवार की सत्यापित वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होना आवश्यक है।

दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान दूसरे चरण के लिए नया पोर्टल लॉन्च किया। इसके साथ ही नए पात्र लाभार्थियों के लिए आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिला स्तर पर भी प्रशासन द्वारा पंजीकरण के लिए शिविर (Camps) लगाए जा रहे हैं। पात्र महिलाएं अपने मोबाइल फोन से दीन दयाल लाडो लक्ष्मी ऐप के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं।

सरकार ने पात्रता सत्यापन (Eligibility Verification) की प्रक्रिया के बाद नए लाभार्थियों को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की है।

Beneficiaries of Lado Laxmi Scheme
लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थी

2026-27 के बजट में 6500 करोड़ रुपये का प्रावधान

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में 6,500 करोड़ रुपये का प्रावधान (Budget Provision) किया है।

हरियाणा के खिलाड़ियों की एशियन गेम्स में धमाकेदार एंट्री, 17 खेलों में 85 खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में

योजना शुरू किए जाने के समय पहले बजट में 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। इस तरह एक वर्ष में योजना के लिए बजटीय प्रावधान में 1,500 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

राज्य के 2026-27 के बजट में सामाजिक कल्याण एवं पोषण (Social Welfare & Nutrition) क्षेत्र के लिए कुल 20,110 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जिसमें अकेले लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 6,500 करोड़ रुपये निर्धारित हैं।

मुख्यमंत्री ने सितंबर की शुरुआत में भी कहा था कि आय सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया जा रहा है और चालू वित्त वर्ष में योजना के लिए 6,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

11 किस्तों में 2254 करोड़ रुपये से अधिक जारी

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अगस्त तक 10 किस्तों में 9.98 लाख महिलाओं को 2,042.31 करोड़ रुपये दिए जा चुके थे। 10 अगस्त को जारी दसवीं किस्त में 9.98 लाख लाभार्थियों के खातों में 209.62 करोड़ रुपये भेजे गए थे।

इसके बाद 10 सितंबर को सरकार ने योजना की 11वीं किस्त (11th Installment) जारी की। इसमें 10.10 लाख लाभार्थियों के खातों में 212.16 करोड़ रुपये भेजे गए। इसके साथ योजना के तहत अब तक 11 किस्तों में कुल 2,254.47 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

App for applying for Lado Laxmi Scheme
App for applying for Lado Laxmi Scheme

दूसरे राज्यों में महिलाओं को कितनी आर्थिक सहायता

राज्य योजना सहायता
हरियाणा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना 2,100 रुपये मासिक
पंजाब मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना 1,000 रुपये मासिक; SC महिलाओं के लिए 1,500 रुपये
हिमाचल प्रदेश इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि 1,500 रुपये मासिक
कर्नाटक गृह लक्ष्मी योजना 2,000 रुपये मासिक
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री शगुन योजना 31,000 रुपये विवाह सहायता
हरियाणा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना श्रेणी के अनुसार 31,000 से 71,000 रुपये

1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की जिलेवार संभावित महिला लाभार्थी

नई आय सीमा के तहत उपलब्ध जिलेवार आंकड़ों के अनुसार 17,13,447 महिलाएं संभावित लाभार्थी दायरे में आती हैं।

हरियाणा में HKRN कर्मियों के लिए अच्छी खबर, सैलरी बढ़ाने की तैयारी में सरकार
क्र. सं. जिला लाभार्थी
1 अंबाला 62,612
2 भिवानी 66,014
3 चरखी-दादरी 24,159
4 फरीदाबाद 2,22,562
5 फतेहाबाद 46,379
6 गुरुग्राम 92,017
7 हांसी 27,809
8 हिसार 67,177
9 झज्जर 67,513
10 जींद 73,152
11 कैथल 66,518
12 करनाल 1,05,717
13 कुरुक्षेत्र 47,982
14 महेंद्रगढ़ 46,709
15 नूंह 69,760
16 पलवल 1,01,652
17 पंचकूला 37,472
18 पानीपत 1,09,424
19 रेवाड़ी 52,685
20 रोहतक 60,254
21 सिरसा 69,397
22 सोनीपत 1,18,878
23 यमुनानगर 77,605
कुल 17,13,447
Poster of Lado Laxmi Scheme
लाडो लक्ष्मी योजना का पोस्टर

महिलाओं को दूसरी योजनाओं का लाभ भी मिलता रहेगा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 7 सितंबर को कहा था कि लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पंजीकरण कराने या इसका लाभ लेने वाली महिलाओं को दूसरी योजनाओं के लाभ पहले की तरह मिलते रहेंगे।

योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक संबल (Economic Support) उपलब्ध कराने के साथ उनकी वित्तीय स्वतंत्रता (Financial Independence) और परिवार की आर्थिक निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका को मजबूत करना है। हरियाणा सरकार के अनुसार, योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण (Women Empowerment) की दिशा में लागू की गई है।

You Might Also Like

हरियाणा में आयुष्मान योजना से हटी ये 11 गंभीर बीमारियां, अब प्राइवेट अस्पतालों में इनका इलाज नहीं करवा पाएंगे लाभार्थी, पढ़िए पूरी खबर
हरियाणा के इस महिला विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, मनाई काली दिवाली
इस साल भूकंप के झटकों से 17 बार हिला हरियाणा, कब-कब कांपी धरती ? जानें
हरियाणा में रजिस्ट्रियों का काम अटका, तहसीलदारों की हड़ताल के कारण व्यवस्था ठप
हरियाणा में किसानों का दर्द, 5 माह बाद भी खेतों में खड़ा बरसाती पानी और मुआवजा भी नहीं मिला
TAGGED:BJPCM Nayab SainiLado Laxmi SchemeScheme for women in HaryanaWomen in Haryanaनायब सैनीलाडो लक्ष्मी योजनालाडो लक्ष्मी योजना लाभार्थीहरियाणाहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

इनेलो नेता की हत्या से फैली सनसनी, घर से 12 लाख रुपए लेकर निकला था और फिर ऑफिस में मिला शव

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 4, 2026
हरियाणा में बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानें
हरियाणा का बदला मैप, हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की अधिसूचना जारी
बिहार में किसकी बनेगी सरकार और किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान ? देखिए Exit Poll Result
हरियाणा में मनरेगा को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, हर हलके में होगी पैदल यात्रा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?